Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि का आज आखिरी दिन । कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाएंगे
    News

    हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि का आज आखिरी दिन । कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाएंगे

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 15, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    रांची। लैंड स्कैम मामले में ईडी के द्वारा गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को आज ईडी PMLA के विशेष अदालत में पेश करेगी। पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। बता दें कि ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड में लेकर हेमंत सोरेन से पूछताछ की। ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। इसेक बाद हेमंत को 1 फरवरी को PMLA के विशेष अदालत में पेश किया गया था। गिरफ्तारी से लेकर ईडी ने पूर्व सीएम से 13 दिनों तक पूछताछ की। नियम के अनुसार किसी भी मामले में अधिकतम 14 दिनों की रिमांड ही ली सकती है। ऐसे में ईडी ने हेमंत को लेकर 13 दिनों की रिमांड लेकर जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में पूछताछ की। यानि आज 13 दिनों की रिमांड पूरी हो जा रही है।

    1 फरवरी को पहली बार कोर्ट में पेश किया गया

    ईडी के द्वारा 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद 1 फरवरी को विशेष अदालत में पेश किया गया था। उस दिन कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया था। पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों का रिमांड मांगा था। इसके बाद कोर्ट से ही हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया था।

    2 फरवरी को कोर्ट ने रिमांड दिया

    विशेष अदालत ने 2 फरवरी को अपना फैसला सुनाते हुए हेमंत सोरेन को 5 दिनों की रिमांड देने पर आदेश दिया। हेमंत सोरेन की रिमांड की अवधि 3 फरवरी से शुरू हुई व 7 फरवरी तक चली।

    फिर 5 दिनों की रिमांड मिली

    7 फरवरी को पहली 5 दिनों की पहली रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने फिर हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने कोर्ट से सात दिनों की रिमांड मांगी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अतिरिक्त 5 दिनों की रिमांड की अनुमति दे दी। 12 फरवरी को रिमांड अवधि खत्म हुई।

    फिर मिला 3 दिन का रिमांड

    12 फरवरी को 5 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने फिर हेमंत सोरेन को 12 फरवरी को ही कोर्ट में पेश करके 4 दिनों की रिमांड की अनुमति मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद 3 दिन का रिमांड फिर दे दिया। अब 15 फरवरी को को 3 दिन का रिमांड भी खत्म हो जाएगा।

    ED hemant soren
    Previous Article‍‍Breaking : 23 फरवरी से रांची में भारत व इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का सबसे सस्ता टिकट एक दिन का 400 रुपए व महंगा 2000 रुपए
    Next Article ED कार्यालय पहुंचे विनोद ! पूछताछ शुरू

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.