Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»28 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची में
    News

    28 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची में

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 25, 20245 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची ! 28 फरवरी 2024 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची परिदर्शन प्रस्तावित है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची के एकेडमिक भवन संख्या-4 एवं प्रशासनिक भवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी। 28 को राष्ट्रपति का रांची प्रस्तावित परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची राहुल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

    विधि व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

    भारत के राष्ट्रपति जेड+श्रेणी, एएसएल प्रोटेक्टी हैं. उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अपने आदेश में कहा की हवाई अड्डा मुख्य गेट पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी /पुलिस पदाधिकारी का दायित्व होगा कि हवाई अड्डा के अन्दर सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को डीएफएमडी गेट से फिसकिंग के पश्चात जाने देंगे, जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा निर्गत पास हो.

    हवाई अड्डे के बाहर भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था

    उपायुक्त द्वारा निर्देश में कहा की हवाई अड्डे के बाहर भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु सम्बंधित अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इनका दायित्व होगा कि भारत के राष्ट्रपति को रिसीव करने एवं मिलने वाले महानुभावों (जिनके पास जिला प्रशासन से निर्गत पास हो) की समूचित जांच करने के बाद ही अंदर जाने देंगे. हवाई अड्डा के बाहर भीड़ नहीं एकत्रित हो तथा कोई भी अनाधिकृत वाहन की पार्किंग नहीं होने पाए. एकत्रित जनसमूह को हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल जाने वाली सड़क के दोनों किनारे 10 फीट की दूरी पर रखेंगे. साथ ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों को भी खड़ा नहीं होने देंगे. इसे संबंधित थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करेंगे. गश्ती दल का मुख्य दायित्व यह रहेगा कि वे भारत के राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व तथा उनके प्रस्थान तक सम्पूर्ण हवाई अड्डा के बाहरी क्षेत्रों में लगातार गश्ती करते रहेंगे और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेंगे. साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति अथवा जानवर आदि का प्रवेश हवाई अड्डा के प्रतिबंधित क्षेत्र में न हो. सम्बंधित पुलिस अधिकारी उपलब्ध बलों से एयरपोर्ट के आसपास जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करवायेंगे.

    वायुयान एवं हेलीकॉप्टर सुरक्षा

    कार्यक्रमानुसार भारत के राष्ट्रपति विशेष विमान से 28 को रांची पधारेंगी. बिरसा मुण्डा हवाई अड्‌डा पर विशेष विमान की सुरक्षा हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं बल प्रतिनियुक्त किये गये हैं. ये सभी पदाधिकारी इन्डियन ऑयल डिपो के पास रहेंगे और राष्ट्रपति एवं कारकेड के हवाई अड्‌डा से प्रस्थान के पश्चात विशेष विमान एवं विशेष हेलीकॉप्टर को अपने-अपने सुरक्षा घेरे में ले लेंगे और तबतक अपने स्थान पर बने रहेंगे जबतक की राष्ट्रपति लौट नहीं जाए.

    वायुयान एवं हेलीकॉप्टर में ईंधन

    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अपने निर्देश में कहा की विमान एवं हेलीकॉप्टर में वायुयान एवं हेलीकॉप्टर में ईंधन भरने की स्थिति में ईंधन का सैंपल सीलबन्द कराने का दायित्व सभी सम्बंधित अधिकारी, पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वायुयान एवं हेलीकॉप्टर के दोनो तरफ दो संतरी हमेशा तैनात रहेगा. संबंधित सभी मार्गों के दोनों तरफा लगे पोस्टरों को हटाना, लैम्प पोस्ट /क्षतिग्रस्त डिवाईडर के स्थान पर नया डिवाईडर ‘की व्यवस्था/गैब्रियन आदि का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार, सौंदर्गीकरण एवं मार्गो की साफ-सफाई आदि कराना सुनिश्चित करेंगे.रोस्ट्रम कार्यक्रम स्थलों पररोस्ट्रम के सुरक्षा-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी मुख्य मंच में बैठने वाले महानुभावों की सूची पूर्व में प्राप्त कर लेंगे तथा इनका दायित्व होगा कि वे किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को रोस्ट्रम पर नहीं जाने देंगे.

    राष्ट्रपति के प्रस्थान के दो घंटे बाद तक बनी रहेगी सुरक्षा

    भारत के राष्ट्रपति के आगमन पर सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं बल निर्धारित समय पर स्मार्ट एवं वर्किंग युनिफार्म (औपचारिक ड्रेस) में ड्यूटी करेंगे. सारी व्यवस्था भारत के राष्ट्रपति के प्रस्थान के दो घंटे बाद तक बनी रहेगी। परन्तु मुख्य समारोह स्थल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं बल समाप्ति तक बने रहेंगे. सभी थाना मोबाईल अपने अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी रखेंगे तथा उक्त अवसर पर आपस में समन्वय स्थापित कर एक-दूसरे को सहयोग कर विधि व्यवस्था संधारण करेंगे.

    सेल्फी-तस्वीर नहीं ले सकेंगे

    प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी / सम्पर्क पदाधिकारी सहित कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के साथ सेल्फी लेने अथवा तस्वीर लेने का कार्य नहीं करेगा. सम्बंधित पुलिस अधिकारी, विशेष शाखा, रांची एयरपोर्ट, कारकेड में प्रयुक्त होने वाले वाहनों, कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड, विश्राम स्थल, कुर्सी गद्दे, गुलदश्ता, माला, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि एवं एयरपोर्ट से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची के कार्यकम स्थल वाले रूट में पड़ने वाले पुल पुलिया एवं सड़क का सघन जांच मेटल डिटेक्टर एवं स्नीफर डॉग की सहायता से ब्लू बुक में उल्लेखित समयानुसार सुनिश्चित करायेगे एवं हवाई अड्डा एवं कार्यक्रम स्थल तथा ठहराव के आस-पास निगरानी हेतु विशेष शाखा से सम्बंधित अधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे.

    फोटोग्राफर के कैमरा एवं फलैस की अच्छी तरह से जांच

    उपायुक्त ने अपने निर्देश में कहा की फोटोग्राफर के कैमरे / फ्लैश की जाँच रुट लाईनिंग एवं कार्यक्रम स्थल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी फोटोग्राफर के कैमरा एवं फलैस की अच्छी तरह से जाँच कर पूर्ण निश्चित हो लेंगे. इसके बाद ही उसका प्रयोग करने के लिए देंगे. प्रेस, फोटोग्राफर जिन्हे फोटो युक्त पहचान पत्र निर्गत किये गये हैं, को ही कार्यक्रम स्थल/मिडिया गैलेरी/एयरपोर्ट में प्रवेश करने देंगे.

    खाद्य पदार्थ/पेय पदार्थ की जांच

    खाद्य पदार्थ/पेय पदार्थ की जांच राष्ट्रपति एवं अन्य गणमान्य के लिए खाद्य एवं पेयजल इत्यादि की व्यवस्था सम्बंधित अधिकारी खाद्य पदार्थों के खरीदारी एवं तैयार करते समय एक विशेषज्ञ (चिकित्सक दल) की प्रतिनियुक्ति एयरपोर्ट सहित कार्यक्रम स्थल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए अलग-अलग करना सुनिश्चित करेंगे. राष्ट्रपति एवं अन्य गणमान्य को दिए जाने वाले वाले खाद्य एवं पेय पदार्थ की जांच के पश्चात ही उन्हें देना सुनिश्चित करेंगे. अग्निशमन व्यवस्था अग्निशमन (Foam Type) व्यवस्था सम्बंधित पदाधिकारी, रांची द्वारा बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट एवं सेन्ट्रल युनिवर्सिटी मनातु में अग्निशमन वाहन की प्रतिनियुक्ति पूरी यूनिट के साथ करना सुनिश्चित करेगें.

    draupadi murmu president of india
    Previous Articleशब ए बारात कल : डोरंडा कब्रिस्तान रंग-बिरंगी रौशनी से हुआ रौशन | कमेटी ने अकीदतमंदों के लिए किया खास इंतेजाम
    Next Article मौसम के बेरूखी से भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच पर नहीं पड़ेगा असर | टिकट काउंटर पर सुबह से जुटने लगे क्रिकेटप्रेमी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.