Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»रांची में चौथा टेस्ट : इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया प्रेशर में | स्पिनर शोएब बशीर ने लिए 4 विकेट
    Sport

    रांची में चौथा टेस्ट : इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया प्रेशर में | स्पिनर शोएब बशीर ने लिए 4 विकेट

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 24, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    मेहमान टीम ने बनाए 353 रन, मेजबान टीम के 7/ 219

    रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टीम प्रेशर में आ गई है। इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए गए 353 रन के जवाब में भारत ने खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने शुरुआती 4 विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजों को बैकफुट पर ला दिया। हालांकि एक छोर पर शुरू से खड़े रहे यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को अकेले संभाला। लेकिन जायसवाल को भी बोल्ड कर शोएब ने आउट कर टीम को प्रेशर में ला दिया। यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बनाए। शोएब के अलावा टॉम हार्टले ने 2 व एंडरसन ने 1 विकेट हासिल किए। धुर्व जेल 30 व कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए नाबाद 42 रनों की साझेदारी हुई। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 2, शुभमन गिल ने 38, रजत पाटीदार ने 17, रवींद्र जडेजा ने 12, सरफराज खान ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 73, आर अश्विन ने 1 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड से 134 रन पीछे है।

    मेहमान टीम 353 रन बनाकर आल आउट हुई

    इससे पहले इंग्लैंड की टीम 353 रन बनाकर आल आउट हो गई। मेहमान टीम ने पहले दिन 7 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन ने 58 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट नाबाद 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शोएब बशीर व एंडरसन खाता नहीं खोल सके। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3, मो सिराज ने 2 व एक विकेट अश्विन ने हासिल किए। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

    10 हजार दर्शक पहुंचे मैच देखने

     झारखंड की राजधानी रांची क्रिकेट के खुमार में है, हर ओर सिर्फ क्रिकेट की ही बातें हो रही है। चौक-चौराहे से लेकर गली मोहल्ले तक क्रिकेट के रंग में रंगाया हुआ है। हो भी क्यों न, रांची में दुनिया के बड़े-बड़े क्रिकेटर जो आए हुए हैं। जेएससीए स्टेडियम में भारत व इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों के सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। स्टेडियम के बाहर व अंदर दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए हर स्टैंड में दर्शक जो‍श बढ़ाते रहे। हर चौके व छक्के पर इंडिया…इंडिया का नारा गूंजता रहा। पहले दिन से ज्यादा दर्शक दूसरे दिन पहुंचे। पहले दिन करीब 5 हजार दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया था, तो दूसरे दिन दर्शकों की संख्या दोगुना हो गई। स्कूल के भी बच्चे भारत व इंग्लैंड के मैच का गवाह बने। लगभग 10 हजार क्रिकेटप्रेमी मैच का लुत्फ स्टेडियम के अंदर बैठकर उठाए।

    bcci ecb jsca Test Match
    Previous Articleपहले दिन से दोगुना दर्शक दूसरे दिन पहुंचे JSCA स्टेडियम | भारत-इंग्लैंड मैच का लुत्फ उठाया
    Next Article गावस्कर से मिले बच्चे | लिटिल मास्टर ने दिया ऑटोग्राफ

    Explore More

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    June 19, 20261 Min Read

    तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को लीगल नोटिस, TG20 लीग पर बढ़ा विवाद

    June 15, 20262 Mins Read

    महिलाओं की T20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.