रांची। इस वक्त की एक बड़ी खबर है। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गईं। गीता कोड़ा ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तिफा दे दिया। उन्होंने झारखंड भाजपा के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के सामने भाजपा ज्वाइन किया।
Author: News Box Bharat
रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया को जीत के लिए इंग्लैंड ने 192 रनों का लक्ष्य दिया था। लंच के बाद टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को हासिल कर रांची में शानदार जीत दर्ज की। 61 ओवर में 192 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया। शुभमन गिल 52 व ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 40 रन से आगे खेलना शुरू किया।…
रांची ! आज झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश किया जाएगा. वहीं, सत्ता पक्ष और विपक्ष के रवैये को देखते हुए सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं. बता दें कि 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है. इसके अलावा प्रश्नकाल होगा. इसके साथ ही सदन में मौजूदा वित्तीय वर्ष के तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी. चर्चा के बाद इसे पारित कराया जाएगा. बता दें कि सत्र के पहले दिन सरकार ने सदन में मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 का 4981 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं, इसका फैसला आज कोर्ट करेगी. मौजूदा बजट सत्र के बीच हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखण्ड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले ईडी की विशेष कोर्ट से हेमंत सोरेन की याचिका खारिज हो चुकी है। हेमंत सरकार को ईडी की कोर्ट ने विधानसभा सत्र में भाग लेने की इजाजत नहीं दी है, जिसे लेकर हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
अश्विन ने 5 व कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिए। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 53.5 ओवर खेलकर 145 रन बनाकर आल आउट हो गई। इंग्लैंड ने जीत के लिए भारत के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए है। जीत के लिए अब भारत को चौथे दिन 152 रन चाहिए। कप्तान रोहित शर्मा 24 व यशस्वी जायसवाल 16 रन…
आर आश्विन ने 5 विकेट हासिल किए रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 53.5 ओवर में 145 रन बनाकर आल आउट हो गई। भारत को अब चौथा टेस्ट मैच जीतने के लिए 192 रनों की आवश्यकता है। आर अश्विन ने 5, कुलदीप यादव ने 4 व 1 विकेट जडेजा ने लिए। भारत लंच से पहले पहली पारी में 307 रन पर आल आउट हुई। लंच के बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी…
रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 5वें ओवर में आर अश्विन ने पांचवीं व छठी गेंद में 2 लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड टीम को प्रेशर में डाल दिया। बेन डकेट (15) व ओली पोप (0) को अश्विन ने चलता किया। इंग्लैंड का स्कोर समाचार लिखे जाने तक 2 विकेट पर 24 रन है। 70 रन का बढ़त इंग्लैंड ने बना लिया है। भारत ने दोनों एंड से तेज आक्रमण के बजाए स्पिन आक्रमण से शुरुआत की। पहला ओवर आर अश्विन ने डाला। वहीं, दूसरा ओवर…
रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी लंच के बाद शुरू हो गई है। भारत ने दोनों एंड से तेज आक्रमण के बजाए स्पिन आक्रमण से शुरुआत की। पहला ओवर आर अश्विन ने डाला। वहीं, दूसरा ओवर रवीद्र जडेजा ने किया। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 13 व जैक कराउले 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस तरह से इंग्लैंड की कुल बढ़त 62 रन की हो चुकी है। इससे पहले भारत की टीम ने लंच से…
रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टीम ने लंच से पहले 307 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। तीसरे दिन के खेल में भारत की ओर से कुलदीप यादव के रूप में विकेट गिरा। कुलदीप ने 131 गेंदों का सामना कर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। जुरेल व कुलदीप के…
रांची। पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो रही है। ठंडी हवा भी चल रही है। रविवार को भी यही स्थिति रहेगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट मैच पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। रांची मौसम विभाग की मानें तो मौसम की बेरूखी से मैच पर असर पड़ने की आशंका नहीं है। अगर रांची में बूंदा-बांदी भी हुई तो मैच पर इसका बहुत ज्यादाई असर पड़ने वाला नहीं है। मौसम का मिजाज बदलने के…