Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची को 2 फ्लाईओवर की सौगात जल्द : कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश
    Latest

    रांची को 2 फ्लाईओवर की सौगात जल्द : कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 16, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची को जल्द ही 2 बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। इसको लेकर फ्लाईवर निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार यानी 16 अगस्त को राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार नें रांची में निर्माणाधिन कांटाटोली-बहुबाजार प्लाईओवर तथा मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिया। प्रधान सचिव ने जुडको द्वारा निर्माणाधिन कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश देते हुए वहां मौजूद निर्माण कंपनी और जुडको के संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाया और कहा कि इस निर्धारित समय तक काम पूरा नहीं हुआ तो वो एक दिन का भी समय विस्तार नहीं देंगे और निर्माण कंपनी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि वो अधिक मशीनरीज और मैनपावर लगाकर समय पर कार्य पूरा करें।

    मेकॉन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण

    अपने निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधिन मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और पथ निर्माण विभाग तथा एलएंडटी के अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर रांची के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण के बाद रेलवे पर बने मेन रोड और कडरु ब्रिज पर दबाव कम होगा तथा शहर का एक बड़ा इलाका ट्रैफिक जाम से मुक्त होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्य तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर रेलवे और पेयजल स्वच्छता तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय में कोई परेशानी हो तो उसकी जानकारी हमें दें, तुरंत समाधान करेंगे ,पर कार्य में विलम्ब बर्दाश्त नहीं होगा।

    मेकॉन- सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर निर्देश

    फ्लाईओवर के सिविल वर्क के साथ साथ केबलिंग का कार्य तुरंत प्रारंभ करें

    रेलवे ट्रैक के उपर केबल और झूला पर हैंग रहेगा ब्रिज

    मेकॉन से निवारणपुर तक कार्य सितंबर तक पूर्ण करें

    सिरमटोली से निवारणपुर तक का भी निर्माण कार्य समानांतर चलते रहे

    किसी भी विभाग के साथ समन्वय में परेशानी हो ,तो अविलंब बताएं

    सर्विस रोड को दुरुस्त करें व ब्रिज के नीचे ग्रिनरी को बढ़ावा दें

    ग्रिनरी के लिए अभी से प्लांटेशन शुरु कर दें

    कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर को लेकर आवश्यक निर्देश

    फ्लाईओवर निर्माण के साथ साथ पहुंच पथ का निर्माण भी तेज करें

    सर्विस रोड अविलंब शुरु करें,आम लोगों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित हो

    सर्विस रोड के साथ साथ दोनों साइड स्ट्रीट लाइट लगाएं , ताकि रात्रि में कोई दुर्घटना न हो

    समय पर कार्य पूरा करने के लिए मैनपावर और मशीन बढ़ाएं

    दूसरे विभागों के साथ कोई समस्या आ रही है तो प्रधान सचिव से शेयर करें

    जुडको ,निर्माण कंपनी को एक माह के अंदर कार्य पूरा करने का नोटिस जारी करें

    एक माह में कार्य पूर्ण नहीं होगा तो निर्माण कंपनी पर कार्रवायी का निर्देश

    ट्रैफिक पुलिस से बात कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट कर काम करें

    सर्विस रोड में स्ट्रीट लाइट लगवाएं

    निरीक्षण के दौरान ये भी रहे मौजूद

    निरिक्षण के दौरान जुडको लि. की ओर से पीडीटी गोपाल जी, जीएम विनय कुमार, प्रत्युष कुमार,स्मार्ट सिटी के पीआरओ अमित कुमार, प्रधान सचिव के ओएसडी विजय कुमार, प्रबंधक, पथ निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारीगण, एलएंडटी, दिनेश चंद्र अग्रवाल इन्फ्रा प्रा. लि. के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

    bahu bajar flyover Mecon ranchi ranchi flyover Siramtoli
    Previous Articleविधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान : जम्मू-कश्मीर में 3 फेज में व हरियाणा में 1 ही फेज में होंगे वोटिंग | दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे
    Next Article चुनावी माहौल में केशव महतो कमलेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी | झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.