रांची। सरकार ने 2 दिन पहले ही झारखंड राज्य हज समिति का पुनर्गठन करते हुए इसके सदस्यों का मनोनयन किया था। लेकिन 14 अगस्त को सरकार के विशेष सचिव सुधीर बाड़ा के आदेश पर झारखंड राज्य हज कमेटी को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। संभवत: दो दिनों के बाद समिति के सदस्यों में सुधार करते हुए फिर से नए नाम का एलान कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के पास 2 सदस्यों का विरोध किया गया था। विरोध के बाद ही 2 नामों को…
Author: News Box Bharat
रांची। वक्फ अधिनियम 1995 यथा संशोधित अधिनियम 2013 की धारा 14 (1) तथा 14 (3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड में सदस्यों का मनोयन कर दिया गया है। इसको लेकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अस्पसंख्यंक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्षों का होगा। इनका हुआ मनोनय डॉ सरफराज अहमद (राज्यसभा सदस्य), मो निजामुद्दीन अंसारी (पूर्व विधायक, राजधनवार, गिरिडीह), एके रशीदी (अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल), महबूब आलम अंसारी (जमशेदपुर), मो फैजी (रांची), इबरार अहमद (रांची), सैयद तहजीबुल हसन (रांची), शकील अख्तर (समाजसेवी,…
डॉ इरफान अंसारी फिर बन सकते है हज कमेटी के अध्यक्ष रांची। हज समिति अधिनियम 2002 की धारा के आलोक में झारखंड राज्य हज समिति का पुनर्गठन करते हुए इसके सदस्यों का मनोनयन कर दिया गया है। अब सदस्य 45 दिनों के अंदर बैठक कर अध्यक्ष को चुन लेंगे। कमेटी का कार्यकाल 3 साल का होगा। संभवतः हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी फिर से हज कमेटी के अध्यक्ष बन सकते हैं। इन सदस्यों का हुआ मनोनयन सरफराज अहमद (राज्यसभा सांसद), हफीजुल हसन (मंत्री झारखंड सरकार), डॉ इरफान अंसारी (मंत्री झारखंड सरकार), फैयाज कैसर…
रांची। ED की टीम ने प्रमोद सिंह के आवास पर दबिश डाली है। रांची से पहुंची ED की टीम धनबाद के नगर सेक्टर-3 स्थित प्रमोद के आवास में छानबीन कर रही है। ईडी की टीम 4 इनोवा में सुरक्षाबलों के साथ पहुंची। छापा NHM में हुए 6.97 करोड़ के घोटाले को लेकर की गई है। बता दें कि 2016 में हुए घोटाले में करोड़ों का घपला करने का प्रमोद आरोपी है। प्रमोद पर ईडी कई बार कारवाई कर चुकी है। इससे पहले ईडी ने 4 जुलाई को छापेमारी की थी। ईडी 11 जुलाई को प्रमोद को पूछताछ के लिए रांची…
रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 10.30 बजे से कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर, सदस्य पूनम पासवान और प्रकाश जोशी के साथ झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष…
रांची। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना को लेकर आज रिम्स समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर और इंटर्न ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। कार्य बहिष्कार के दौरान जूनियर डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में योगदान देंगे, ओपीडी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। बता दें कि रविवार की रात रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था। जिसके बाद सोमवार को रिम्स जेडीए और आईएमए पदाधिकारियों ने इसे लेकर बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि…
रांची। झारखंड के लातेहार जिले में नदी में 3 लोगों की बहने से मौत हो गई। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव स्थित बलबल नदी में दो महिला समेत तीन लोगों के बह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के द्वारा लापता लोगों की खोजबीन आरंभ कर दी है। घटना रविवार की रात लगभग 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। बिशनपुर गांव निवासी कुछ लोग अपनी बकरियों को चराने गांव के निकट स्थित नदी के उस पार जंगल में गए थे। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी। बारिश के कारण नदी में बाढ़ आ गई…
रांची। बिहार के जहानाबाद में सावन की चौथी सोमवारी में भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा वाणावर पहाड़ी स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ के कारण हुआ है। वहीं, 5 लोग घायल हैं। डीएम ने कहा कि दुकानदारों के बीच विवाद के कारण भगदड़ हुआ। श्रद्धालु रात 12 बजे जलाभिषेक के लिए जुटे थे. सब लोग वाणावर में जल चढ़ाने गए थे। पहाड़ी पर लोग चढ़ भी रहे थे और कुछ लोग उतर भी रहे थे। उसी दौरान भगदड़ मच गई। लोगों का कहना है कि सोमवारी के…
अमेरिका के खिलाड़ियों की रही बादशाहत, 2028 में अमेरिका करेगा मेजबानी रांची। पेरिस ओलिंपिक 2024 खेलों का समापन रविवार देर रात हुआ। रंगारंग समारोह के बीच विश्व में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ का जब समापन हुआ तो पेरिस ओलिंपिक 2024 कमेटी के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने अपनी स्पीच में कहा कि यह ओलिंपिक खेलों का समापन नहीं है, ये तो केवल उद्घाटन समारोह की समाप्ति है और विश्राम है। समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलिंपिक फ्लेम बुझाकर की और अंत में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़ ओलिंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज़ से कूद गए।…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat