Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»सीएम हेमंत सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा
    Latest

    सीएम हेमंत सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 17, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी

    रांची। हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।

    अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 अथवा 4 में नियुक्ति हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है।

    राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ 29 लाख रु. प्रदान की जाएगी

    हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी।

    देय राशि इस प्रकार हैं

    गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या – 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपए क्षतिपूर्ति भुगतान, एसबीआई के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपए, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपए, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपए, भविष्य निधि की राशि 1 लाख रुपए , ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपए, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपए एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपए। ज्ञातव्य है कि गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटाड़, थाना-ताराटांड़ निवासी चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, कर्तव्य के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleचुनावी माहौल में केशव महतो कमलेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी | झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए
    Next Article AIMIM ने शाहिद अयूबी ! नदीम खान ! कैस व कामरान को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.