Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा शिक्षा विभाग | बेबी देवी को मिला उत्पाद व मद्य निषेध विभाग
    Latest

    हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा शिक्षा विभाग | बेबी देवी को मिला उत्पाद व मद्य निषेध विभाग

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 3, 2023Updated:July 3, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को उत्पाद व मद्य निषेध विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पू्र्व में आवंटित विभागों के अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी अपने पास रख लिया। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। दिवंगत जगरनाथ महतो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री थे। इनके देहात के बाद उनकी पत्नी को सिर्फ उत्पाद व मद्य निषेध विभाग का मंत्री बनाया गया। बता दें कि सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। हेमंत सोरेन सरकार में सोमवार को बेबी देवी कैबिनेट की 11वीं मंत्री के रूप में शपथ लीं। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई मंत्री व गणमान्य लोग शामिल हुए। 2019 के बाद दूसरी बार बिना सदन की सदस्यता के ही बेबी देवी को मंत्री बनाया गया। उनसे पहले हफीजूल हसन को मंत्री बनाया गया था। जगरनाथ महतो के निधन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि उनकी पत्नी या फिर उनके बेटे को उत्तराधिकारी बनाया जाएगा। बेबी देवी कुर्मी जाति से पहली महिला हैं, जो मंत्री बनीं। मंत्री बनने से पहले उन्होंने कहा है कि वो अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी। क्षेत्र के लोगों का विकास करेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए काम करेंगी। बता दें कि 6 अप्रैल को मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन हुआ था। वो काफी दिनों से बीमार थे। कोरोना के बाद उनके लंग्स का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनके निधन के तीन महीने बाद बेबी देवी को मंत्री बनाने की घोषणा हुई।

    News Box bharat latest news

    alamgir alam baby devi Congress cp krishnan hemant soren jmm shibu soren
    Previous Articleबढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी बंदूक-ब्रीफकेस लेकर सब्जियां खरीदने पहुंचे
    Next Article झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग। चतरा में प्रेमी-प्रेमिका को खंबे में बांधकर पीटा। मौके पर प्रेमिका की मौत

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.