Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग। चतरा में प्रेमी-प्रेमिका को खंबे में बांधकर पीटा। मौके पर प्रेमिका की मौत
    Crime

    झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग। चतरा में प्रेमी-प्रेमिका को खंबे में बांधकर पीटा। मौके पर प्रेमिका की मौत

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 3, 2023Updated:July 3, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। राज्य में एकबार फिर मॉब लिंचिंग में एक की जान चली गई। यह मामला झारखंड के चतरा जिला में घटी है। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को बांधकर पिटाई की, जिससे प्रेमिका की जान चला गई। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत बुलाकर 3 लाख में महिला की मौत का सौदा तय कर दिया। साथ ही परिजनों को पुलिस के पास ना जाने की धमकी भी दी गई। चतरा जिले में भीड़ द्वारा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी और विवाहिता प्रेमिका को पकड़कर खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई की। घटना में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, भीड़ ने प्रेमी को पीटकर अधमरा कर दिया है। News Box Bharat ने जब चतरा एसपी से इस मामले में बात की तो एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    3 लाख में लाश का सौदा

    महिला की मौत के बाद गांव में पंचायत बुलाकर महज 3 लाख में ही उसकी जान का सौदा तक ग्रामीणों द्वारा कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। हालांकि पुलिस के आने से पहले शव को ग्रामीणों ने जला दिया। ये घटना 30 जून की रात की बताई जा रही है। ये घटना चतरा के बरैनी पंचायत अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित मसूरियातरी गांव की बताई जा रही है। इससे संबंधित मारपीट का इस प्रेमी जोड़े की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल प्लेटफॉर्म पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरा एसपी राकेश रंजन ने सदर थाना पुलिस को जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था प्रेमी

    मसूरियातरी गांव निवासी घोपिन गंझू (प्रेमी) अपनी विवाहिता प्रेमिका से मिलने 30 जून की रात उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कमल गंझु, अनिल गंझू और बोधा गंझू समेत अन्य ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही खंभे में बांधकर जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई के दौरान मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसका प्रेमी घोपिन गंझू गंभीर रूप से घायल है। महिला की एक बेटी है और उसका पति बाहर रहकर काम करता है।

    वीडियो भेज कर महिला के परिजनों को बुलाया गया

    महिला के परिजनों के अनुसार 30 जून की रात उनके मोबाइल पर एक युवक के खंभे में बांधकर पिटाई करने का वीडियो भेज कर उन्हें तुरंत मसूरियातरी गांव आने को बोला गया था। जिसके बाद वे लोग बिना कुछ सोचे समझे मसूरियातरी पहुंच गए। जहां उन लोगों ने खून से लथपथ अपनी बेटी का शव देखा। उन्हें कुछ समझ आता इससे पहले ही पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने तीन लाख महिला की बेटी के खाते में डालने और शव के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने की बात कहकर पुलिस को मामले की जानकारी नहीं देने का फतवा तक जारी कर दिया। महिला के परिजनों के अनुसार लातेहार जिला अंतर्गत बरियातू प्रखंड निवासी उनकी पुत्री की शादी मसूरियातरी गांव में हुई थी। शादी के बाद पति रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य चला गया।

    ग्रामीण कह रहे, महिला जहर खाकर आत्महत्या की

    इस पूरे मामले में ग्रामीण मारपीट की बात जरूर स्वीकार रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि मारपीट के बाद घर गई महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार उसके पति के बाहर जाने के बाद से घोपिन के साथ अफेयर चल रहा था। इसे लेकर कई बार उसे चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन वो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही थी। इस पूरे मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, मॉब लिंचिंग की घटना में विवाहिता की मौत के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

    News Box Bharat latest news

    Chatra Chatra sp
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने अपने पास रखा शिक्षा विभाग | बेबी देवी को मिला उत्पाद व मद्य निषेध विभाग
    Next Article पति ने पत्नी का कुदाल से कर दिया हत्या फिर अपने फांसी लगाकर जान दे दी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.