Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Letest Hindi News»10 दिन बाद मिला मौत का मंजर, ट्रॉलर से 9 शव बरामद
    Letest Hindi News

    10 दिन बाद मिला मौत का मंजर, ट्रॉलर से 9 शव बरामद

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 13, 20263 Mins Read
    10 दिन बाद समुद्र में मिली लापता ट्रॉलर 'जय माँ काली', 9 शव बरामद, 6 मछुआरों की तलाश जारी।
    Buy Ad Space

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। करीब 10 दिन से लापता मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर ‘जय माँ काली’ आखिरकार समुद्र में पलटी हुई और डूबी अवस्था में मिल गई। ट्रॉलर से अब तक 9 मछुआरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 मछुआरे अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर संयुक्त बचाव अभियान जारी है।

    2 जुलाई को समुद्र में निकली थी ट्रॉलर

    जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को कुल 15 मछुआरे पूर्वी मेदिनीपुर के शंकरपुर बीच से हिल्सा मछली पकड़ने के लिए गहरे समुद्र में निकले थे। 5 जुलाई के बाद ट्रॉलर से उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और व्यापक खोज अभियान शुरू किया गया।

    35 किलोमीटर दूर मिली पलटी हुई नाव

    बचाव अभियान के तहत सुंदरबन टाइगर रिजर्व के डिप्टी फील्ड डायरेक्टर चित्रक भट्टाचार्य के नेतृत्व में खोज तेज की गई। रविवार दोपहर ट्रॉलर दक्षिण 24 परगना के बक्खाली तट से लगभग 35 किलोमीटर दूर बाघेरचर इलाके के चुलकठी जंगल के पास पलटी हुई मिली।

    इसके बाद ट्रॉलर को गोबरधनपुर के सीतारामपुर घाट लाया गया। नाव से पानी निकालने के दौरान एक-एक कर शव मिलने लगे। पहले एक शव, फिर पांच और बाद में चार अन्य शव बरामद किए गए। इस तरह कुल 9 शव बरामद हुए हैं।

    6 मछुआरों की तलाश जारी

    प्रशासन को आशंका है कि ट्रॉलर के अंदर या आसपास अभी और शव हो सकते हैं। इसी कारण कोस्ट गार्ड, वन विभाग और सुंदरबन पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं। फिलहाल 6 लापता मछुआरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

    एक ही परिवार के तीन भाई भी लापता

    लापता मछुआरों में ओडिशा के बालासोर जिले के भोगराई ब्लॉक के उलुडा गांव के तीन लोग शामिल हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन भाई जयराम माझी, रवींद्र माझी और जगन्नाथ माझी भी शामिल हैं। अधिकांश मछुआरे पूर्वी मेदिनीपुर के शंकरपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

    घाटों पर जुटे परिजन, पहचान की प्रक्रिया जारी

    ट्रॉलर मिलने की सूचना मिलते ही मृतकों और लापता मछुआरों के परिजन शंकरपुर, फ्रेजरगंज और सीतारामपुर घाट पर पहुंच गए। प्रशासन बरामद शवों की पहचान कराने की प्रक्रिया में जुटा है।

    सरकार ने आर्थिक सहायता का भरोसा दिया

    सुंदरबन विकास मंत्री दीपांकर जाना ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मुआवजा जल्द से जल्द देने की अपील की है।

    बचाव अभियान जारी

    प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लापता मछुआरों का पता नहीं चल जाता, तब तक समुद्र और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

    Boat Accident Kakdwip Missing Trawler West Bengal
    Previous Articleहजारीबाग का अमनारी गांव बना खेती का मॉडल: 200 से अधिक फसलों की खेती, जैविक और आधुनिक तकनीक से बढ़ रही किसानों की आय
    Next Article शराबी बारातियों ने पुलिस पर किया पथराव, गाड़ी तोड़ी!

    Explore More

    July 10, 20263 Mins Read

    PM Kisan 24वीं किस्त नहीं आई? जानिए ₹2,000 खाते में न आने की 5 बड़ी वजहें और तुरंत समाधान (2026)

    July 9, 20263 Mins Read

    ₹99,639 करोड़ के निवेश से बदलेगी झारखंड की तस्वीर, 14 एमओयू पर हस्ताक्षर

    July 9, 20263 Mins Read

    ट्रैक्टर RC Renewal 2026: किसानों को क्या मिली राहत? जानें फीस, नियम और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता! 13 जुलाई 2026 को कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज का लेटेस्ट रेट July 13, 2026
    • मॉर्निंग वॉक पर निकले थे डॉ. बीएन झा ,कुएं से मिला शव July 13, 2026
    • ‘बच्चा नहीं हो रहा था’… इस शक में चाचा ने कर दी 12 साल के भतीजे की हत्या July 13, 2026
    • शराबी बारातियों ने पुलिस पर किया पथराव, गाड़ी तोड़ी! July 13, 2026
    • 10 दिन बाद मिला मौत का मंजर, ट्रॉलर से 9 शव बरामद July 13, 2026
    • हजारीबाग का अमनारी गांव बना खेती का मॉडल: 200 से अधिक फसलों की खेती, जैविक और आधुनिक तकनीक से बढ़ रही किसानों की आय July 12, 2026
    • हार्वर्ड की ‘अगली आइंस्टीन’ जिन्होंने करोड़ों के ऑफर ठुकराकर चुनी विज्ञान की राह July 12, 2026
    • स्कूल से लौटी तो उजड़ चुका था घर: निगम की कार्रवाई में मेधावी छात्रा लक्ष्मी मुंडा के सपनों पर चला बुलडोजर July 12, 2026
    • Sony IER-M500 लॉन्च: ₹11,500 में प्रोफेशनल इन-ईयर मॉनिटर, लाइव म्यूजिशियंस के लिए शानदार विकल्प July 12, 2026
    • Su-57 पर उठे सवाल: यूक्रेन ने रूस के ओम्स्क ऑयल रिफाइनरी पर 2700 KM दूर किया ड्रोन हमला, क्या रूस का स्टील्थ फाइटर जेट नाकाम रहा? July 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.