रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज हो गई है। जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। पार्टी के अंदर चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल और जिलों का चुनाव अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने की तैयारी की गई है। बता दें कि विधायक दल के नेता का चयन बाबूलाल मरांडी के हो जाने के बाद अब अध्यक्ष के भी नाम का एलान जल्द हो जाएगा। भाजपा के रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह…
Author: News Box Bharat
रांची. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, झारखंड पर्यटन विभाग राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है. इसके तहत इस वर्ष, 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक ‘पार्क’ में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के विज़न को लेकर पहल करते हुए झारखंड पर्यटन विभाग की यह पहल महिलाओं को प्रोत्साहित करती है कि वे अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें और प्रकृति की गोद…
रांची। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल के नेता की बैठक में इसपर सहमति बनी। बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने की घोषणा पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की राय जानने के बाद सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई है। विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद भूपेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने मीडिया को…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पाकुड़ धुलियान मुख्य सड़क स्थित मौलाना चौक के निकट सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय में छापेमारी के बाद वापस लौट गई। एसडीपीआई कार्यालय में छापेमारी के दौरान ईडी टीम के अधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हंजेला शेख से भी घंटों पूछताछ की और कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए। वहीं, एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष हंजेला शेख ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली से आई ईडी टीम के अधिकारी छापेमारी के दौरान तीन दस्तावेज अपने साथ ले गए हैं, जिसके बारे में अभी हम नहीं बता…
पासपोर्ट वेरिफिकेशन में रांची में 28 दिन लगते हैं रांची। जमशेदपुर पुलिस पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में झारखंड में नंबर-1 है। वहीं, पाकुड़ जिला पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में सबसे पीछे है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन में सबसे कम समय जमशेदपुर पुलिस के द्वारा लिया जाता है। बूता दें कि पुलिस वेरिफिकेशन के बगैर किसी भी व्यक्ति का विदेश जाने का सपना अधूरा रहता है। पासपोर्ट का वेरिफिकेशन जब पुलिस के द्वारा पूरा कर लिया जाता है, तभी अमुक व्यक्ति का पासपोर्ट जारी होता है। पासपोर्ट संबंधी पुलिस वेरीफिकेशन को लेकर विदेश मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में यह…
सभी के सहयोग से झारखंड जैसे राज्य का सर्वांगीण विकास संभव रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों 49 नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों को जब नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नियुक्तियों का यह कारवां बढ़ता रहेगा। युवाओं को रोजगार से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से सरकार की एक अभिन्न अंग के रूप में जिम्मेदारियों से भरे नए सफर की आप शुरुआत…
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू अपने चार दिवसीय दौरे पर झारखंड के रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कांके विधायक सुरेश बैठा, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान, मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी समेत कई कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। बता दें कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू का अपने दौरे के दूसरे चरण में छह मार्च से पांच दिवसीय दौरे पर झारखंड आने का कार्यक्रम पहले से तय…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पात्र लाभुकों के लिए होली से पहले बड़ी राहत भरी खबर है। जनवरी, फरवरी और मार्च के तीन महीनों की किस्त एक साथ 7,500 रुपये लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, अयोग्य पाए गए 13.53 लाख से अधिक आवेदकों को इस योजना से बाहर किया जाएगा, जिससे उन्हें झटका लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से 5 मार्च से जिला स्तर पर राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक 43.85 लाख लाभुकों की सूची डाउनलोड की गई है, लेकिन आधार सीडिंग…
JMM का स्थापना दिवस रांची। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 52वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने राज्य की आर्थिक प्रगति, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त रुख और केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी योजनाओं का ब्यौरा दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि नीति आयोग ने झारखंड को देश के चार शीर्ष आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों में शामिल किया है। उन्होंने गरीबों, किसानों और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के संकल्प को दोहराया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी…
रांची। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार, 4 मार्च को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 264 रन के लक्ष्य को 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर पूरा करते हुए अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। यह टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में पांचवां फाइनल है, जहां वह 2013 में चैंपियन और 2017 में रनर-अप रही थी। कोहली की ज़बरदस्त पारी ने तय किया मैच मुश्किल पिच पर विराट कोहली ने 84 रन (98 गेंदों, 5 चौके)…