रांची। विदेश में करीब 15 दिन (एक पखवाड़ा) बिताने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार शाम रांची लौट आए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से नए कार्यक्रम शुरू करेगी ताकि राज्य की जनता को इन अनुभवों का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने बाहर जो भी अच्छी चीजें देखीं और सीखीं, उन्हें अब वे झारखंड में लागू करेंगे, खासकर पढ़ाई-लिखाई और पर्यावरण के क्षेत्र में। उनके स्वागत और उनके बयान की खास बातें यहां हैं:
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड की राजधाी रांची में होने वाले आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर उपविकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग वार्ड समूहों के लिए चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ADM नक्सल सुदर्शन भगत और जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद थे। 📅 चुनाव का पूरा शेड्यूल अगर आप चुनाव लड़ना चाहते हैं या वोट डालने वाले हैं, तो ये तारीखें नोट कर लें: 🏢 रांची नगर निगम: मुख्य आंकड़े रांची…
पाकिस्तान की चर्चित मानवाधिकार वकील और सामाजिक कार्यकर्ता इमान ज़ैनब मज़ारी-हाज़िर और उनके पति हादी अली चत्था को इस्लामाबाद की एक अदालत ने PECA (Prevention of Electronic Crimes Act) के तहत दोषी ठहराते हुए 17-17 साल की कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। यह मामला न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है। कौन हैं इमान मज़ारी? इमान मज़ारी पाकिस्तान की जानी-मानी मानवाधिकार वकील हैं, जो लंबे समय से enforced disappearances यानी जबरन ग़ायब किए जाने के मामलों पर काम करती रही हैं, खासकर बलूचिस्तान और बलूच समुदाय से जुड़े मामलों…
रांची। जमशेदपुर से अपहृत कारोबारी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। उन्हें हजारीबाग के चौपारण इलाके, बिहार बॉर्डर के पास से छुड़ाया गया। जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता कैरव गांधी को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और कारोबारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अपहरण में बिहार का एक बड़ा आपराधिक गिरोह शामिल था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मामले पर जमशेदपुर के सिटी…
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दावोस (World Economic Forum) की बैठक में शामिल होने के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस पल को अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।उन्होंने गेस्ट बुक में अपने भाव भी अंकित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी भी…
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान तरन्नुम उर्फ रानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति साहेब अंसारी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी पिस्टल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद की है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में घरेलू विवाद के दौरान एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विजय कुमार (51) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे अटलांटा के पास ब्रुक आइवी कोर्ट इलाके में हुई। फायरिंग के समय घर में मौजूद तीन बच्चे अलमारी में छिप गए, एक बच्चे ने 911 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने K-9 यूनिट की मदद से जंगलनुमा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चार…
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मौजपुर इलाके में सोमवार रात एक कैफे में हुई फायरिंग में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना Mr King Lounge and Café (वेलकम थाना क्षेत्र) की है। क्या है मामला? रात करीब 10:28 बजे कैफे में अज्ञात बदमाश घुसे और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान फैजान को कई गोलियां लगीं। मृतक की पहचान फैजान को गंभीर हालत में GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कितनी चोटें आईं? मृतक के भाई सलमान के अनुसार: परिजनों का कहना है कि फैजान ने हमले के दौरान संघर्ष किया।…
रांची। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे में शहीद रांची के अजय लकड़ा व पुरुलिया के प्रद्युम्न लोहारा का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात रांची लाया गया। रात लगभग 10.30 बजे चार्टड विमान से दोनों शहीद जवान का पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहंचा। जैसे ही शहीदों के शव बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। सेना के जवानों, बड़े अधिकारियों और नेताओं ने शहीदों को अंतिम सलामी दी। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी वहां पहुंचकर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश इन वीरों की कुर्बानी को हमेशा…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को अपने दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संघ संगठन को मजबूत करना और जनजातीय समाज के साथ सीधा संवाद स्थापित करना बताया जा रहा है। मोहन भागवत का यह दौरा झारखंड के सामाजिक और संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, खासकर आदिवासी समाज के संदर्भ में। शनिवार को होगा ‘जनजातीय संवाद’ कार्यक्रम मोहन भागवत के रांची प्रवास का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होने वाला ‘जनजातीय संवाद (Janjatiya Sanwad)’ है। रांची के बाद पटना और…