रांची। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अखिलेश सिंह को हटाकर दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार को राज्य अध्यक्ष बनाया है। राजेश कुमार वर्तमान में कुटुंबा विधानसभा सीट (आरक्षित) से विधायक हैं। यह निर्णय पार्टी की सामाजिक न्याय और दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले, कृष्णा अल्लावरू को बिहार प्रभारी बनाया गया था, जिन्होंने कन्हैया कुमार के साथ ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ अभियान चलाया था। अखिलेश सिंह का बदलाव का संदेश अखिलेश सिंह, जो भूमिहार समुदाय से आते हैं और राज्यसभा सांसद…
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा जिले के सिमरिया डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीआरडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीएसपी प्रदीप कुमार के आचरण और कार्यों से पुलिस की गरिमा एवं छवि को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया। मामले की जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पर एक महिला के साथ अनुचित संबंध रखने का आरोप लगा। जब महिला के पति को इसकी भनक लगी, तो उसने प्रदीप को समझाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बन पाई। इसके बाद पति…
रांची। नागपुर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को हिंसक झड़पें हुईं। औरंगजेब कब्र विवाद में महाराष्ट्र के नागपुर के महल इलाके में सोमवार रात 8:30 बजे दो पक्षों में हिंसा हो गई। विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला फूंका था, इसके बाद हिंसा भड़की। मिली जानकारी के अनुसार अफवाह फैली कि प्रदर्शनकारियों ने पुतले के साथ एक धार्मिक पुस्तक जलाई है। इससे दो पक्षों में पथराव हुआ। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। दो जेसीबी में आग लगाई गई। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के…
रांची। होली के छुट्टी के बाद मंगलवार से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की बाकी बची कार्रवाई शुरू होने जा रही है। बजट सत्र के दौरान फिर एक बार सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने होंगे। क्योंकि होली की छुट्टी अवधि के दौरान राज्य में हुई कुछ घटनाओं को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा आक्रामक नजर आ रही है। उधर, सत्ता पक्ष भी भाजपा का जवाब देने की पूरी तैयारी कर रखी है। ऐसे में मंगलवार से शुरू हो रही बजट की कार्रवाई हंगामेदार होने के आसार हैं। भाजपा होली के दिन गिरिडीह के घोड़थांबा में हुई हिंसा को लेकर सरकार…
रांची। रांची रेलवे स्टेशन के पास सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर के रैंप को हटाने को लेकर केंद्रीय सरना स्थल सिरोमटोली बचाव मोर्चा के बैनर तले 28 एसटी विधायकों का शव यात्रा निकाला गया। साथ ही रांची के विधायक और सांसद की भी शव यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं और युवा शामिल हुए। सिरोमटोली से निकली शव यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंची, जहां सभी माननीयों के पुतलों को सामूहिक रूप से जलाया गया। केंद्रीय चडरी सरना समिति के केंद्रीय महासचिव रवि मुंडा ने कहा कि पिछले दो माह से मांग की जा रही है…
आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा रांची। दिल्ली में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ 17 मार्च को जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा। रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में आगे की रणनीति तैयार की ग। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई भी बैठक में शामिल हुए। शोएब ने कहा कि एआईएमआईएम के कार्यकर्ता और नेता शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। शोएब ने कहा, “हम सबको राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर कौम के हित में एकजुट होना होगा। वक्फ संपत्तियों की हिफाजत हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ हम…
रांची। गिरिडीह जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक पिता ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। यह घटना पीरटांड प्रखंड के खुखरा थाना इलाके के महेशलिट्टी की है। डुमरी एसडीपीओ ने चार की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में यह बात सामने आयी है कि पिता ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटने के बाद अपनी जान दे दी। मृतकों में महेशलिट्टी निवासी 36 वर्षीय सनाउल अंसारी, सनाउल की बेटी आफरीन परवीन (12 वर्ष), सफाउल (6 वर्ष), जैबा नाज (8 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय…
रांची। रांची के नामकुम में होली के दिन हुई हिंसा और एक युवक की मौत के बाद रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची पुलिस ने घटना में शामिल पांच महिलाओं सहित 15 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि रांची के नामकुम में 14 और 15 मार्च को मामूली विवाद के बाद गुटों में हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हिंसा करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमे पांच महिलाएं शामिल हैं। रांची पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार कुल…
रांची। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रन से हराकर दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। यह दिल्ली की फाइनल में लगातार तीसरी हार है और उसका चैंपियन बनने का सपने एक बार फिर टूट गया। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन दिल्ली नहीं बना पाई। मुंबई से मिले 150 रनों के जवाब में दिल्ली 141 रन ही बना पाई। दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन मारियेन कैप ने बनाए, जिन्होंने 40 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए नताली स्कीवर-ब्रंट ने तीन तो एमेलिया कर ने दो विकेट…
रांची। मध्य प्रदेश के मऊगंज ( Mauganj) जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा। इसकी सूचना मिलते ही उसे बचाने पहुंचे टीआई समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप…