Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»अगर पुलिस देर करती तो… अंश–अंशिका भी बिक चुके होते
    Breaking News

    अगर पुलिस देर करती तो… अंश–अंशिका भी बिक चुके होते

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 18, 20262 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    अंश–अंशिका केस से टूटा गुलगुलिया गैंग! 10 साल से चल रहा बच्चा चोरी रैकेट बेनकाब, रांची में अंश–अंशिका ने खोली इंसानियत की सबसे काली फाइल

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़े बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया है। रांची पुलिस ने इस गिरोह के चंगुल से 12 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। साथ ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि करीब दो दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसकी जानकारी रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए बच्चे रांची, बोकारो, धनबाद और चाईबासा से चोरी किए गए थे। फिलहाल सभी बच्चों को धुर्वा थाना लाया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। पुलिस अब इन बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी।
    एसएसपी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बच्चों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

    गिरोह की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई

    एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि रांची के धुर्वा इलाके से अंश और अंशिका के लापता होने के बाद पुलिस ने रांची समेत अन्य जिलों और राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की थी। इसी दौरान इस बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में इस गिरोह की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है। यह गैंग पिछले 10 सालों से बच्चा चोरी के धंधे में लगा हुआ था और अब तक कई बच्चों को बेच चुका है।

    जांच में सामने आया है कि इस गैंग के तार बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं।
    एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने अंश–अंशिका को बेचने का सौदा भी कर लिया था, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई से यह सौदा नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, यह गैंग बच्चों से भीख मंगवाने और पॉकेटमारी करवाता था।
    इसके अलावा, चोरी की गई बच्चियों से देह व्यापार भी कराया जाता था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह का संबंध मानव अंगों के अवैध व्यापार से भी हो सकता है।
    फिलहाल इस पहलू पर भी पुलिस की जांच जारी है।

    इन्हें गिरफ्तार किया गया

    विरोधी खेरवार, एन्थोनी खरवार, सोनी कुमारी,चांदनी देवी,दिनु भुईया,सन्यासी खेरवार,मालिन देवी, (सभी रामगढ़), प्रमोद कुमार,आशिक गोप, बेबी देवी, सोनिया देवी (सभी रांची), राज खानी,सीता देवी, उपैया खेरवार (सभी लातेहार) आैर पुरुलिया के नव खेरवार।

    AnshAnshika Gulgulia Gang Ranchi Police
    Previous Articleसोमा मुंडा हत्याकांड: न्याय की मांग पर सड़क पर उतरा आदिवासी समाज | 17 जनवरी को झारखंड बंद
    Next Article रांची में शीतलहरी का असर: KG से कक्षा 6 तक स्कूल 9 बजे के बाद खुलेंगे

    Explore More

    May 21, 20262 Mins Read

    रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस

    April 22, 20262 Mins Read

    रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली

    April 14, 20262 Mins Read

    BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.