Author: News Box Bharat

रांची। झारखंड में रिटायर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन को हड़पने और बाउंड्री तोड़े जाने मामले को लेकर लोअर बाजार पुलिस ने 3 आरोपियों हिंदपीढ़ी के पप्पू गद्दी, शहनावाज उर्फ कांजा गद्दी व अली हुसैन उर्फ सामो के घर में इश्तेहार का तामिला किया गया। इश्तेहार लगने से पहले पुलिस ने ढोल-नगाड़े पीटकर आरोपियों को सरेंडर करने को कहा। काफी देर तक हिंदपीढ़ी क्षेत्र के इलाके में ढोल नगाड़ा बजाया गया। लोअर बाजार पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के घर में इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्हें एक महीने के अंदर सरेंडर करने को कहा…

Read More

रांची। कैप्टन कूल का पुश प्रेम जगजाहिर है। इनके सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में घोडे, कुत्ते व कई पक्षी फॉर्म हाउस की शोभा बढ़ा रहे हैं। धौनी को कुत्तों से लगाव बहुत पुराना है। उनके घर में कई नस्ल के कुत्ते मौजूद हैं। एक दिन पहले यानि 7 जुलाई को धौनी ने अपना बर्थडे बड़े ही निराले अंदाज में मनाया। अपने जन्म दिन की खुशियां आपने पालतू कुत्तों के साथ साझा की। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांट में धौनी के बर्थडे की वीडियो साझा किया। इसमें धौनी बर्थडे केक काट रहे हैं, साथ ही उनके पालतू कुत्ते वहां…

Read More

रांची। बिहार के बक्सर जिले में एक घर से पानी के जगह डिजल या केरोसीन निकलने लगा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग उस घर में यह माजरा जाकर देख रहे। नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन इलाके में एक घर में लगाए गए वाटर पंप से डीजल या फिर केरोसीन निकलने की बात सामने आई। इस बात की चर्चा देखते ही देखते पूरे नगर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ पेयजल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच होने…

Read More

रांची। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बीते दिनों आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के मामले में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने शनिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। हरमू कॉलोनी स्थित मैदान में जमा हुए इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी भाजपा कार्यालय की और पहुंचे। मार्च में शामिल नेताओं ने कहा कि झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मामले में चुप्पी साधना सही नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, समीर उरांव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अजय तिर्की ने कहा कि आदिवासियों की हितैषी बनने वाली भाजपा…

Read More

रांची। कोकर डिस्टिलरी पुल के समीप निगम की ओर से संचालित चिकन, मटन व मछली मार्केट में साफ-सफाई का खासा ध्यान रखा जाएगा। इसको लेकर नगर निगम के उप प्रशासक कुवंर सिंह पाहन ने तैयारी शुरू कर दी है। अब मार्केट में नियमित रूप से 4 सफाई के लिए कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इस संबंध में उप प्रशासन ने कहा कि सफाई करने वाले सुबह से शाम तक सफाई का काम करेंगे। मार्केट का औचक निरीक्षण करने के बाद इस तरह का आदेश उप प्रशासक ने दिया है। इस क्रम में उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था को नाकाफी…

Read More

रांची। बोकारो के चंद्रपुरा का साइको किलर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपनी पत्नी की हत्या और 2 महिलाओं पर चाकू से हमला कर भाग रहे साइको किलर अजय रविदास को पुलिस चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबेड़ा हॉल्ट से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर पुलिस आगे की जांच की जा रही है। बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने आरोपी अजय रविदास की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अजय रविदास अब पुलिस हिरासत में है। उसे चंद्रपुरा से रेलवे के राजाबेड़ा हॉल्ट के पास से पकड़ा गया है। आरोपी अजय रविदास से मामले में पूछताछ की जा…

Read More

रांची। हटिया-राउरकेला रेलखंड ब्रिज के पास 3 बड़े नट के बोल्ट वॉशर खुले पाए गए। गश्ती के दौरान आरपीएफ के जवानों की नजर पड़ने के बाद इसमें तुरंत बोल्ट लगाया गया। स्वर्णरेखा नदी के ऊपर बने रेल ब्रिज को नुकसान पहुचाने के इरादे से की गई होगी। किसी साजिश की आशंका को देखते हुए इस मामले में धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। हटिया राउरकेला रेल खंड पर हटिया से बालसिरिंग के बीच स्वर्णरेखा नदी पर रेलवे ब्रिज बना हुआ है। इसी ब्रिज के ऊपर लगे 3 बड़े बोल्ट अज्ञात लोगों के द्वारा खोल दिए गए हैं। मामले…

Read More

झारखंड लेटेस्ट न्यूज रांची। राजधानी में अब गोली चलाना मानो आम सी बात हो गई है। आए दिन शहर में अपराधी खुलेआम गोली चलाकर दहशत फैला रहे। शुक्रवार को भी अपराधियों ने दिन के 11 बजे के आसपास ओल्ड अरगोड़ा चौक में दिनदहाड़े  गोली चलाकर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। गोली चलाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें साफ देखा जा सकता है कि अपराधी बीच सड़क पर किस तरह घटना को अंजाम देने के बाद निकल जाते हैं। हर दिन की तरह ऑफिस जा रहे रंजीत पर अपराधियों ने गोलीबारी की। रंजीत लातेहार के…

Read More