Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एमपी पेशाब कांड लेकर आदिवासी संगठनों ने निकाला मार्च | कहा- झारखंड बीजेपी के नेता चुप्पी क्यों साधे हुए हैं
    News

    एमपी पेशाब कांड लेकर आदिवासी संगठनों ने निकाला मार्च | कहा- झारखंड बीजेपी के नेता चुप्पी क्यों साधे हुए हैं

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 8, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बीते दिनों आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के मामले में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने शनिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। हरमू कॉलोनी स्थित मैदान में जमा हुए इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी भाजपा कार्यालय की और पहुंचे। मार्च में शामिल नेताओं ने कहा कि झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मामले में चुप्पी साधना सही नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, समीर उरांव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अजय तिर्की ने कहा कि आदिवासियों की हितैषी बनने वाली भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वहां हर दिन आदिवासियों को चिन्हित कर जुल्म किया जा रहा। आदिवासियों के साथ ऐसा काम किया जा रहा, जिससे पूरा देश शर्मसार हो रहा। बीजेपी का काम आदिवासियों को सिर्फ ठगना है। वहीं, लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि चुनाव में इन नेताओं को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में भाजपा नेता के द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब किया गया। इस शर्मनाक घटना के बाद से भाजपाइयों के पास जवाब नहीं है। उससे भी शर्मनाक बात यह है कि झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध ली। बाबूलाल मरांडी को आदिवासी समाज की चिंता नहीं है। सिर्फ आदिवासियों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं।

    aadiwasi mulvasi ajay tirkey bjp Congress jmm
    Previous Articleअब कोकर डिस्टिलरी पुल के पास लगे मांस-मछली के दुकानों में सुबह से शाम सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगेगी
    Next Article घर में लगे वाटर पंप से आने लगा डीजल-केरोसीन | जांच के लिए भेजा गया सैंपल | देखें वीडियो

    Explore More

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    September 9, 20264 Mins Read

    पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.