Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»जस्टिस इकबाल के जमीन कब्जाने वाले आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया | ढोल-नगाड़े पीटकर सरेंडर करने को कहा- देखें वीडियो
    Crime

    जस्टिस इकबाल के जमीन कब्जाने वाले आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया | ढोल-नगाड़े पीटकर सरेंडर करने को कहा- देखें वीडियो

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 8, 2023Updated:July 8, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में रिटायर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन को हड़पने और बाउंड्री तोड़े जाने मामले को लेकर लोअर बाजार पुलिस ने 3 आरोपियों हिंदपीढ़ी के पप्पू गद्दी, शहनावाज उर्फ कांजा गद्दी व अली हुसैन उर्फ सामो के घर में इश्तेहार का तामिला किया गया। इश्तेहार लगने से पहले पुलिस ने ढोल-नगाड़े पीटकर आरोपियों को सरेंडर करने को कहा। काफी देर तक हिंदपीढ़ी क्षेत्र के इलाके में ढोल नगाड़ा बजाया गया। लोअर बाजार पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के घर में इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्हें एक महीने के अंदर सरेंडर करने को कहा गया है। अगर ये ऐसा नहीं करते हैं तो इनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। बता दें कि यह मामला झारखंड हाईकोर्ट तक जा चुका है। झारखंड  हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी एवं गृह विभाग से जवाब मांगा है।।अदालत ने कहा कि शहर के बीचो-बीच दिन के उजाले में भू माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर मामला है। जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के कोर्ट में भेज दिया है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

    क्या है पूरा मामला

    भू माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने कोशिश की थी। इसको लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारी द्वारा रविवार 25 जून को मामला दर्ज कराया गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की सुबह लगभग 8.30 अचानक 20-25 अज्ञात लोग मजदूरों को लेकर आए और स्वर्गीय न्यायाधीश की जमीन पर बनी दीवार को तोड़ने लगे। इन लोगों ने दीवार को सामने से तोड़ दिया। इसी दौरान लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो सभी लोग मौके से भाग गए। मौके पर सिर्फ मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने इसी दिन जुनैद रजा को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही घटनास्थल से 2 बाइक, ईंट व अन्य काम में करने वाले समान को जब्त किया था।

    DC RANCHI lower bajar police sp ranchi ssp ranchi
    Previous ArticleDIG इंद्रजीत महथा को झारखंड पुलिस खेल परिवार ने सम्मान दिया
    Next Article अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का किया हत्या | फिर आराम से थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया

    Explore More

    March 18, 20263 Mins Read

    रांची में गैस आपूर्ति पर सख्त डीसी। समय पर होम डिलीवरी के निर्देश

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.