रांची। गोमिया विधानसभा के विधायक डॉ लंबोदर महतो के सुपुत्र शशि शेखर माउंट एवरेस्ट फतह करके सोमवार को पेटरवार पहुंचे। शशि शेखर का मोहल्ले के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। शशि शेखर ने माउंट एवरेस्ट में 8430 मीटर (26,657 फीट) स्थित बालकनी तक का सफर पूरा किया। खराब मौसम व वेदर विंडो कम होने की वजह से और बढ़ती ट्रैफिक व स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें शिखर के आखिरी पड़ाव से कुछ पहले वापस लौटना पड़ा। 8430 मीटर (26,657 फीट) तक का सफर वो पूरा कर चुके थे, जिसके बाद उन्हें सिर्फ साउथ समिट, हिलेरी स्टेप और शिखर तक का…
Author: News Box Bharat
रांची। जैक ने class-12 इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया। दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी। इंटर कॉमर्स में 88.6 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, वहीँ आर्ट्स का रिजल्ट प्रतिशत 95.97 प्रतिशत रहा है। आर्ट्स टॉपर कशिश परवीन रहीं। dav +2 high school कतरासगढ़ की कशिश ने 469 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीँ, कॉमर्स में ursline inter college ranchi की सृष्टि कुमारी 480 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर छात्र-छात्राओं को पास होने पर बधाई दिए।
रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र से 3 अपराधी एकबाल अंसारी, रोजामत अंसारी व लोहरदगा के जावेद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पुलिस सख्ती के साथ और जानकारी जुटा रही है। तीनों पिठौरिया थाना क्षेत्र में हथियार दिखाकर मोबाइल की लूट की थी।इसके बाद एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर सिटी एसपी ने हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में एक टीम गठन किया। डीएसपी राजा मित्रा और पुंदाग ओपी प्रभारी ने छापेमारी कर तीन अपराधी को 13 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की एक पल्सर बाइक भी बरामद हुई।
रांची। आईपीएल-16 के बेहद रोमांचक फाइनल में रांची के धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा खिताब दिलाया। देर रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम) से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 215 रन बनाए। लेकिन बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम में चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में टारगेट 171 रनों का मिला। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 5 विकेट पर 171 रन बनाते हुए मैच अपने…
रांची। भारत माला परियोजना के अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन का निरीक्षण रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया। ने भारत माला परियोजना अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन के निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले चारु मौजा पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य देख कर निर्माण कार्य ससमय पूरा कराने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारत माला एवं संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा होने की दिशा में कार्य करें। चारु मौजा के जोबला में संबंधित अधिकारियों द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उपायुक्त राहुल कुमार…
रांची। इरबा में छोटानागपुर हैंडलूम एंड खादी विवर्स को ऑपरेटिव यूनियन की ओर से भारत जोड़ो, बुनकर जोड़ो संवाद प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हुए। संवाद सम्मेलन में बुनकरों ने अपनी समस्याओं को लेकर नेताओं के समक्ष अपनी बातों को रखा। नेताओं भरोसा दिलाया की आपकी समस्या का हल निकलेगा। समस्या का समाधान यहां की सरकार निकाले राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बुनकरों की समस्याओं को लेकर मैंने सदन में आवाज उठाई। आपकी दुआओं ने मुझे राज्यसभा में पहुंचाया है,…
रांची। दिल्ली में बर्बर तरीके से एक लड़की की हत्या करने वाला 20 वर्षीय आरोपी को साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। साहिल ने रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेरी से नाबालिग साक्षी को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया था। हत्या की तस्वीरें सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी साहिल, लड़की पर हमला करता जा रहा है और आसपास से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने देखते रहे। किसी ने भी साहिल को रोकने की कोशिश नहीं की।…
रांची। बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी पूरे देश में एक साथ सभी जगह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगी। इसी कड़ी में झारखंड में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सड़क परिवहन राज्यमंत्री बीके सिंह ने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो काम 9 साल में पूरा हो गया है। नए संसद भवन की आवश्यकता नए भारत को थी, जो पूरा हो गया। 30 साल पहले इसका रेखा खिंचा गया था। लेकिन य़ह काम मोदी सरकार ने कर दिखाया। देश की जनता को…
रांची। हज 2023 के सफर की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी रांची में इमिग्रेशन पॉइन्ट नहीं होने को लेकर लगातार उठ रहे विरोध के बीच सोमवार को हज कमेटी के चेयरमैन इरफान अंसारी की कोशिशों की वजह से रांची से हज यात्रियों का पहला जत्था हावड़ा, कोतकाता के लिए रवाना हुआ। रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से राज्य सरकार की ओर से हज यात्रियों के लिए कोलकाता जाने की व्यवस्था की गई है। अहले सुबह 5:40 में हज यात्रियों को चेयरमैन इरफान अंसारी ने कोलकाता के लिए विदा किया। हज पर जा रहे हाजियों को विदा करने के लिए लोगों का…
रांची। कांके थाना अंतर्गत बुकरु चामा में बीजली दुरुस्त करने पहुंचे लाइन मेन नईम अंसारी को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर दी। 6-7 की संख्या में ये बदमाश पहले किसी बात पर नईम से उलझ गए। इसके बाद मारपीट करने लगे। नईम को सर में काफी चोट लगी है। सूचना मिलने पर कांके पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। तब तक सभी बदमाश भाग चुके थे। कांके पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक कार्यक्रम से रांची महानगर जिला अध्यक्ष जमील अख्तर अपने सहयोगियों के साथ घर लौट रहे थे, तभी मारपीट की घटना को देख गाड़ी रोक कर जमील…