

रांची। जैक ने class-12 इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया। दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी। इंटर कॉमर्स में 88.6 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, वहीँ आर्ट्स का रिजल्ट प्रतिशत 95.97 प्रतिशत रहा है। आर्ट्स टॉपर कशिश परवीन रहीं। dav +2 high school कतरासगढ़ की कशिश ने 469 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीँ, कॉमर्स में ursline inter college ranchi की सृष्टि कुमारी 480 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर छात्र-छात्राओं को पास होने पर बधाई दिए।
