Author: News Box Bharat

रांची। धनबाद वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने धनबाद कोर्ट में सीजेएम की अदालत में सरेंडर कर दिया। बता दें कि इकबाल खान और ढोलू खान पर हुए हमले में नासिर खान नामजद अभियुक्त है। इसके साथ ही नन्हें हत्याकांड मामले में गवाहों को धमकाने का आरोप भी नासिर खान पर है। इन मामलों में अदालत ने नासिर खान को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। बता दें कि गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान और उसके साथी नसीम खान उर्फ गोलू खान के ऊपर पिछले दिनों गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद इकबाल…

Read More

रांची। झारखंड में कई बोर्ड-निगम के गठन के बाद भी अल्पसंख्यक आयोग, वक्फ बोर्ड व अन्य का गठन अभी तक नहीं किया गया है। जिससे अल्पसंख्यकों के कई योजनाओं पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा पा रहा है। इसी को लेकर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन से मिले। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भेंट-वार्त्ता के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उन्होंने राज्य में अल्पसंख्यक आयोग एवं वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। झारखंड कांग्रेस…

Read More

चंद्रप्रकाश, जयमंगल, मथुरा व ढुल्लू महतो करेंगे उद्घाटन रांची। झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। अब यह स्टेशन पूरी तरह से चकाचक हो जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित स्टेशन पर 6 अगस्त को एक साथ पुनर्विकास की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। धनबाद के साथ-साथ पूरे देश में शिलान्यास के कार्यक्रम होंगे। धनबाद रेल मंडल में प्रथम चरण में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15 स्टेशनों का चयन किया गया है। सभी 15 स्टेशनों पर विकास कार्य के लिए टेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है। 6 अगस्त को सभी…

Read More

एजी झारखंड, आदर्श, चुट्टू व रुपुपीढ़ी हारा रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में नव झारखंड बहु बाजार, जेएसएसपीएस, जीएफसी गाड़ीहोटवार व सेरसा रांची की टीम अपने-अपने मैच जीते। बरियातू पहाड़ ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में गाड़ीहोटवार ने आदर्श एकेडमी को 2-0 से पराजित किया। निशांत गाड़ी व दिगंबर ने गोल मारे। दूसरे मैच में सेरसा रांची ने कड़े संघर्ष के बाद जेजेसी चुट्टू को 1-0 से हराया। एकमात्र गोल टीम के लिए अमन तिर्की ने किया। वहीं, हटिया रेलवे ग्राउंड में बहु बाजार ने प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी को 1-0 से…

Read More

रांची। पूर्व झरिया विधायक कुंती सिंह के बड़े बेटे राजीव रंजन सिंह को कोर्ट ने मृत घोषित कर दिया। अवर न्यायाधीश सत्यभामा की अदालत ने लापता राजीव रंजन को मृत घोषित किया। बता दें कि राजीव रंजन सिंह 3 अक्टूबर 2003 से घर से गायब थे। भाई सिद्धार्थ गौतम ने अदालत में मुकदमा दायर कर उन्हें मृत घोषित करने की गुहार लगाई थी। अदालत में दाखिल मुकदमे में सिद्धार्थ गौतम ने अपनी माता कुंती सिंह, सरायढेला थाना प्रभारी और आम जनता को पक्षकार बनाया था।कोर्ट में दाखिल याचिका में सिद्धार्थ गौतम ने कहा था कि उसके बड़े भाई राजीव रंजन…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन हो हंगामें के बीच दो बार सदन को स्थगित किया गया। विपक्षी विधायकों सदन को चलने नहीं दिए। स्पीकर ने एक बार 12.30 व दूसरी बार 2 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया। लेकिन सरकार अपना कार्य करते रहे। सदन ठप होने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता हेतु झारखंड विधानसभा परिसर से एलईडी युक्त प्रचार-प्रसार वाहनों के परिचालन काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम,…

Read More

रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता सृष्टि कुमारी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर मृतका के घर लोगों ने सृष्टि के पति सुभाष और उसके परिवार वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। सृष्टि कुमारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार की देर रात सृष्टि अपने…

Read More

वेल में पहुंचकर भाजपा विधायक हो हल्ला हंगामा करने लगे रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही दिन के 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधायकों के हो हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कर्यवाही स्थगित कर दी। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर हंगामा करना शुरू किया। इसके बाद 12.30 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। 12.30 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष हंगामा करने लगा। शून्यकाल की सूचनाएं ली जा रही थी, वहीं, भाजपा…

Read More

कल से चेन्नई में खेला जाएगा एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी रांची। भारत में इंटरनेशनल हॉकी का जलवा बिखरने वाला है। भारत इस बार चेन्नई में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। यह टूर्नामेंट 3 अगस्त से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के 7वें एडिशन में इस बार 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले जाएंगे। 2007 के बाद से इस स्टेडियम में होने वाला यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम अमृतसर से अटारी-वाघा बार्डर पहुंचे। मेजबान भारत 9 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ…

Read More