Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर
    Breaking News

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 10, 20262 Mins Read
    LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में बदलाव
    अब LPG सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा।
    Buy Ad Space

    रांची। ईरान में जारी जंग और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इसी वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इस बीच प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है। अब उपभोक्ता सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे, जबकि पहले यह बुकिंग 21 दिन बाद की जा सकती थी।

    दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर

    मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओं और एलपीजी की सीमित उपलब्धता को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सके। घरेलू एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने इसे प्राथमिकता दी है। साथ ही, सिलेंडरों की जमाखोरी और काला बाज़ारी को रोकने के उद्देश्य से एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर (इंटर-बुकिंग पीरियड) लागू किया गया है।

    समिति का गठन किया गया है

    गैर-घरेलू उपयोग के लिए आयातित एलपीजी को फिलहाल जरूरी क्षेत्रों जैसे अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, रेस्तरां, होटल और अन्य उद्योगों जैसे गैर-घरेलू क्षेत्रों को एलपीजी आपूर्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के तीन कार्यकारी निदेशकों (EDs) की एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त अनुरोधों और प्रतिनिधित्वों पर विचार कर एलपीजी आपूर्ति से संबंधित निर्णय लेगी।

    Gas Cylinder Booking Update LPG Booking 25 Days Rule LPG Booking Rule LPG Cylinder News LPG New Rule India LPG Supply News
    Previous Articleरांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम
    Next Article सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.