Author: News Box Bharat

रांची। आईपीएल 2023 में चेन्नई को विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गुरुवार की कोकिलाबेन अस्पताल में सुबह 8 बजे घुटने का ऑपरेशन हुआ। धोनी आईपीएल के पहले ही मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। इससे पहले रवीन्द्र जडेजा, सुरेश रैना व ऋषभ पंत भी घुटने की सर्जरी करा चुके हैं। लापुंग में वैध से घुटने का इलाज कराए थे रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में धोनी वैद्य बंदन सिंह खेरवार से घुटने का इलाज करा चुके हैं। वैध…

Read More

रांची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड के द्वारा अरगोड़ा स्थित सर्वकामद महादेव मंदिर की चारदीवारी तोड़े जाने का स्थानिय लोगों ने बुधवार को विरोध किया। जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य आवास बोर्ड के पदाधिकारी मंगलवार को बिना किसी सूचना के नाली सफाई करने के दौरान मंदिर की चारदीवारी को तोड़ दिए। लोगों के विरोध के बाद पदाधिकारी यहां से निकल गए। बुधवार को पुनः झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अधिकारी मंदिर परिसर में कब्जा करने पुलिस फोर्स के साथ आएं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू को सूचित किया। विनय…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 39 प्रस्ताव पर मुहर लगी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य और ग्राम पंचायत के मुखिया सहित अन्य सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। अब जिला परिषद के सदस्य को 12 हजार, उपाध्यक्ष को 10 हजार, प्रमुख को 8 हजार, उप प्रमुख को 4 हजार, मुखिया को 25 सौ और उप मुखिया को 12 सौ रूपए भत्ता देने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं, दैनिक भत्ता 150 रुपए से बढ़ाकर 200…

Read More

रांची। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर पार्टी ने एक माह तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किए, जिसके माध्यम से प्रदेश के नेतागण व कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान मिस्ड कॉल कराकर लाभार्थियों, विशिष्ट परिवारों व आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, एक भारत है, श्रेष्ठ भारत है, आत्म निर्भर भारत है। इस मौके पर में प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आईजी) इकबाल सिंह चौहान व कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने आईजी इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली। साथ ही इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू के नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड के नौडीहा पंचायत स्थित कोइरीपतरा गांव में 10 मुसहर परिवार के बीच आवासीय भूमि का पट्टा वितरण किया गया। सभी परिवारों को सरकार की ओर से 3-3 डिसमिल आवासीय भूमि बंदोबस्त की गई है। अब मुसहर परिवार आवंटित भूमि पर अपना घर बनाकर रह सकेंगे। साथ ही, घर बनाने के लिए सभी मुसहर परिवार को अंबेडकर आवास योजना से जल्द लाभान्वित किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व में भी जिले के लोगों को जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया गया था। मुसहर परिवारों का आधार कार्ड भी बनेगा वैसे मुसहर…

Read More

रांची। फटाफट क्रिकेट के बाद अब 2 दिग्गज देशों के बीच क्रिकेट का महामुकाबला शुरू होने जा रहा है। जी, हां आईपीएल में क्रिकेट प्रशांसकों ने स्टेडियम व टीवी में चौके-छक्के का खूब रोमांच किया। आईपीएल में हर पल सांसे रोक देने वाले मैच के बाद द ओवल में 7 से 11 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत आैर आस्ट्रेलिया के बीच होगा। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ‘गदा’ के जंग को लेकर सफेद पोशाक में खिलाड़ी दो-दो हाथ करने उतरेंगे। फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा 13 करोड़ फ़ाइनल द ओवल…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रामगढ़ जिले के भ्रमण के क्रम में चितरपुर प्रखंड अंतर्गत भुचुंगडीह पंचायत जाकर वहाँ के ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन, भुचुंगडीह में संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों से वहाँ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने महिलाओं का सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु सराहना करते हुए कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर हो तो वे न केवल अपने बच्चों की शिक्षा, बल्कि अपने पूरे परिवार का अच्छा भविष्य सुनिश्चित कर सकती हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री…

Read More

रांची। जमशेदपुर निवासी रूबी दास को अब उम्मीद है। उनकी बेटी अंजना दास भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर सकेगी। रूबी दास अपनी होनहार बेटी को आर्थिक समस्या की वजह से सीबीएसई संबद्धता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई कराने में सक्षम नहीं थी। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर शुरू की गई उत्कृष्ट विद्यालयों ने बेटी को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने का रास्ता साफ कर दिया। यह कहते हुए रूबी दास का गला रूंध जाता है। ऐसे ही हजारों अभिभावकों के सपने आकार ले रहें। जब उनके बच्चे सरकार द्वारा शुरू किए गए उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के ईस्टर्न रीजन के डिप्टी वाइस चेयरमैन एसके बेहरा (जमशेदपुर) ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में उद्योगों के विकास और निवेश पर चर्चा हुई।

Read More