Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»आईपीएल रोमांच के बाद अब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच असली क्रिकेट का ‘टेस्ट’
    Sport

    आईपीएल रोमांच के बाद अब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच असली क्रिकेट का ‘टेस्ट’

    News Box BharatBy News Box BharatMay 31, 2023Updated:May 31, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। फटाफट क्रिकेट के बाद अब 2 दिग्गज देशों के बीच क्रिकेट का महामुकाबला शुरू होने जा रहा है। जी, हां आईपीएल में क्रिकेट प्रशांसकों ने स्टेडियम व टीवी में चौके-छक्के का खूब रोमांच किया। आईपीएल में हर पल सांसे रोक देने वाले मैच के बाद द ओवल में 7 से 11 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत आैर आस्ट्रेलिया के बीच होगा। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ‘गदा’ के जंग को लेकर सफेद पोशाक में खिलाड़ी दो-दो हाथ करने उतरेंगे।

    फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा 13 करोड़

    फ़ाइनल द ओवल में 7 से 11 जून तक खेला जाएगा। इस मैच के लिए रिज़र्व दिन भी रखा गया है। विजेता टीम को लगभग 13 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। साथ ही उपविजेता को लगभग 6.5 करोड़ रूपए दिए जाएंगे।

    दोनों टीमों के खिलाड़ी

    आस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जॉश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लस (विकेटकीपर), उस्मान ख़्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नेथन लायन, टॉड मर्फ़ी, स्टीवन स्मिथ (उप-कप्तान), मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर। स्टैंडबाय: मिचेल मार्श व मैट रेनशॉ।

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन (विकेटकीपर)। स्टैंडबाय: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार व सूर्य कुमार यादव।

    वनडे विश्व कप शेड्यूल जारी होगा

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान 2023 वनडे विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा होगी। भारत के दर्जन भर शहरों को विश्व कप मैचों की मेज़बानी के लिए चुना है, जिसे वह जल्द ही आईसीसी को देगा।

    इस विश्व कप में 10 टीमें खेलेंगी, जिसका शुभारंभ 5 अक्तूबर और समापन 19 नवंबर को होगा।

    48 मैच खेले जाएंगे

    46 दिनों के इस टूर्नामेंट में तीन नॉकआउट मैचों सहित कुल 48 मैच होंगे। अहमदाबाद के अलावा बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, इंदौर, राजकोट, मुंबई और त्रिवनंतपुरम जैसे शहरों को विश्व कप मैचों की मेज़बानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। नागपुर और पुणे भी शॉर्टलिस्ट सूची में हैं, हालांकि माना जा रहा है कि इन शहरों को अभ्यास मैच मिलेंगे।

    Previous Articleमहिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दें: राज्यपाल
    Next Article 10 मुसहर परिवार को 3-3 डिसमिल जमीन दी गई

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल

    May 20, 20262 Mins Read

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में तूफानी जलवा! रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते जा रहे हैं बिहार के इस लाल ने

    May 19, 20262 Mins Read

    MS धोनी ने दिए रिटायरमेंट के मजबूत संकेत! कहा- “मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.