रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर निवासी इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर पी रत्ना राव उर्फ जॉनी की हत्या के 20 साल बाद उनकी पत्नी चंदा उर्फ डॉली सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, इनमें से 2 अभियुक्तों की मौत हो चुकी है। एक अभियुक्त अब तक फरार चल रहा है। पी रत्ना राव उर्फ जॉनी की हत्या 17 जून 2003 को गोली मारकर कर दी गई थी। वह बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे व टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में अफसर के तौर पर तैनात थे। 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…
Author: News Box Bharat
विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर नो बॉल कर रहा, सरकार लगातार सेंचुरी लगा दे रही रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी पर चुटकी ली। विपक्ष का प्रिय नारा है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन मैं गाली को भी टॉनिक बना लेता हूं। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि आप 2028 में भी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे, तब भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर होगी। एलआईसी के लिए विपक्ष ने काफी कुछ कहा, आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। शेयर मार्केट वालों को गुरुमंत्र…
साल 2013 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 10 अगस्त 2023 को 48 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के अवसर पर हेमंत सोरेन ने सबसे पहले अपने मां-बाबा से आशीर्वाद लिया। हेमंत के जन्मदिन के अवसर पर देश और राज्य के कोने-कोने से कई लोगों के शुभकामना संदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें जन्म दिन अपनी शुभकामनाएं दिए। वहीं, सीएम ने कहा कि सभी के इस अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। आप सभी का यह साथ मुझे दिन-रात झारखंड…
रांची। रांची में हुए लव जिहाद व मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी तनवीर को बेल नहीं मिली। रांची सिविल कोर्ट ने उसकी ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दी। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने याचिका खारिज की। जमानत याचिका पर तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय व अरविंद पांडेय ने बहस की। बता दें कि तनवीर अख्तर कांके रोड में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। आपको बता दें कि 2 माह पूर्व तनवीर को झारखंड पुलिस ने नेपाल व बिहार बॉर्डर के पास से अरेस्ट कर लिया। रांची…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) जसमीत सिंह बिंद्रा को बनाया गाय है। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले प्रदीप गुप्ता डीआरएम थे, जिनसे इन्होंने पदभार ग्रहण किया। बिंद्रा भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1996 बैच के अधिकारी हैं। उनके पास रेलवे एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने का अच्छा अनुभव हासिल है।इससे पहले वे दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीएम) के रूप में कार्यरत रहे। जहां उन्होंने दूरगामी सिस्टम सुधार और नवाचारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिससे पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावशीलता में…
बिहार के गया से प्रमोद मिश्रा समेत 2 नक्सली को पुलिस ने पकड़ा रांची। एक बड़ी खबर सामने आ रही है, गया पुलिस ने भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा समेत दोनों नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे पहले दो मई को भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और जगदीश मास्टर व उनके रिश्तेदारों के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी। एनआईए की कार्रवाई करीब 5 घंटों तक चली, लेकिन इस दौरान उन्हेंब कुछ हाथ नहीं लगा था। अप्रैल 2008 में…
रांची। दुनिया के बड़े फुटबॉलरों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा। अरब क्लब चैंपियंस फुटबॉल में अल नासर के लिए खेल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सेमीफाइनल में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। बुधवार को प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अजीज स्टेडियम में अल शॉर्टा को हराकर अरब क्लब चैंपियनशिप कप 2023 के फाइनल में अल-नासर की टीम प्रवेश कर गई। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नासर के लिए फिर से गोल किया और खेल में अधिकांश समय अल नासर का नियंत्रण में रखा। रोनाल्डो ने यह गोल दूसरे हाफ के 75वें मिनट…
होम लोन या ऑटो लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा रांची। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि आरबीआई मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। यानि रेपो रेट 6.5 फीसदी ही रहेगा और होम लोन या ऑटो लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा। देश में महंगाई के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इसे तय दायरे में वापस लाने के लिए रिजर्व बैंक ने मई…
रांची। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा 10 अगस्त को की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के मोर्चे पर चिंता के बीच ब्याज दर में इस बार भी बदलाव नहीं करेगा। उनका कहना है कि एमपीसी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कर्ज की लागत को स्थिर रखने पर ध्यान देगी। आमतौर पर माना जा रहा है कि छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति इस बार भी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को यथावत रखेगी।…
रांची। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला में अपने प्रदर्शन के बाद आईसीसी पुरुष रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में मैच विजयी 85 रन सहित तीन मैचों में 126 रन बनाए। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत वह 743 रेटिंग अंक तक पहुंच गए और अब चौथे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के इमाम उल हक (745) और तीसरे स्थान पर फखर जमान (755) से ज्यादा दूर नहीं हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 886 रेटिंग अंकों के साथ वनडे…