Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वनडे रैंकिंग में 5वें स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल | बाबर आजम नंबर-1 पर बरकरार
    News

    वनडे रैंकिंग में 5वें स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल | बाबर आजम नंबर-1 पर बरकरार

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 10, 2023Updated:August 10, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला में अपने प्रदर्शन के बाद आईसीसी पुरुष रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में मैच विजयी 85 रन सहित तीन मैचों में 126 रन बनाए। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत वह 743 रेटिंग अंक तक पहुंच गए और अब चौथे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के इमाम उल हक (745) और तीसरे स्थान पर फखर जमान (755) से ज्यादा दूर नहीं हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 886 रेटिंग अंकों के साथ वनडे सूची में अभी भी नंबर एक पर हैं।

    इशान किशन को हुआ फायदा

    वनडे रैंकिंग में गिल के सलामी जोड़ीदार इशान किशन को भी अच्छा-खासा फायदा हुआ, जो 9 स्थान की छलांग लगाकर 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं।वेस्टइंडीज के खिलाफ इशान किशन ने सभी तीन मैचों में अर्द्धशतक लगाते हुए कुल 184 रन बनाए। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया था।

    कुलदीप-शर्दुल ने सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा

    गेंदबाजों में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा। पहले वनडे में 6 रन देकर 4 विकेट सहित तीन मैचों में सात विकेट लेकर, कुलदीप चार पायदान ऊपर चढ़कर गेंदबाज रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, शार्दुल ने वनडे श्रृंखला में आठ विकेट लिए थे, वह सूची में 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

    टी-20 में वेस्टइंडीज के पूरन और पॉवेल लगाई लंबी छलांग

    वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा, लेकिन उनके कई खिलाड़ियों ने टी-20 रैंकिंग में छलांग लगाई है। निकोलस पूरन (14वें) और रोवमन पॉवेल (32वें) बल्लेबाजी सूची में सबसे आगे हैं, जबकि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (13वें) और स्पिनर अकील हुसैन (14वें) ने गेंदबाजों में प्रगति की। तिलक वर्मा जिन्होंने मौजूदा टी-20 श्रृंखला में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, अपने पहले तीन मैचों में 39, 51 और 49* के स्कोर के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं।


    babar azam bcci ishan kishan kuldip yadav pcb shardul thakur shubhman gil
    Previous Articleतमाड़-खूंटी पथ पर भाजपा नेत्री के बेटे की एक्सीडेंट में मौत, एक अन्य की हालत गंभीर
    Next Article रिजर्व बैंक आज एमपीसी नतीजों की घोषणा कर सकता है

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.