Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड के सीएम हेमंत ने अपने जन्म दिन पर मां-बाबा से आशीर्वाद लिया | कहा- सभी के प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं
    News

    झारखंड के सीएम हेमंत ने अपने जन्म दिन पर मां-बाबा से आशीर्वाद लिया | कहा- सभी के प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 10, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    साल 2013 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने

    रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 10 अगस्त 2023 को 48 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के अवसर पर हेमंत सोरेन ने सबसे पहले अपने मां-बाबा से आशीर्वाद लिया। हेमंत के जन्मदिन के अवसर पर देश और राज्य के कोने-कोने से कई लोगों के शुभकामना संदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें जन्म दिन अपनी शुभकामनाएं दिए। वहीं, सीएम ने कहा कि सभी के इस अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। आप सभी का यह साथ मुझे दिन-रात झारखंड वासियों के हक-अधिकार के लिए काम करने की शक्ति देता है। हेमंत की शादी ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन से हुई है। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के दो पुत्र हैं। उनकी पत्नी कल्पना अभी राजनीति से दूर हैं, वह एक स्कूल चलाती हैं और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

    नेमरा से निकला राज्य का सीएम

    हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था। हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के पुत्र है। हेमंत सोरेन राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के विकास में महत्भूत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सबसे पहले जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, वहीं, दूसरी बार 29 दिसंबर, 2019 को राज्य के 5वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का कमान संभाल रहे हैं।

    शुरुआती पढ़ाई बोकारो से हुई

    हेमंत सोरेन ने अपनी शरुआती पढ़ाई बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से की। 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। पटना विश्वविद्यालय से आइएससी 1994 में किया। इसके बाद हेमंत ने बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। हेमंत सोरेन, इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट हैं।

    2005 में पहला चुनान लड़े व हार गए

    हेमंत सोरेन झारखंड छात्र मोर्चा की जिम्मेदारी साल 2003 में में संभाली। साल 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। स्टीफन मरांडी से हार गए। 23 दिसंबर 2009 को दुमका से वर्तमान विधानसभा के लिए विधायक चुने गए। हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मृत्यु हो गई। हेमंत सोरेन साल 2009 में ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। लेकिन जनवरी 2010 में उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम बनें ।

    पुराने गाने के हैं शौकिन

    हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन गाड़ियों के शौकीन है, अक्सर उन्हें गाड़ियां चलाते देखा गया है। कई मौकों पर वह खुद गाड़ी चलाते हैं। हेमंत सोरेन लंबी ड्राइव पर ही खुद ही गाड़ी ड्राइव करते हैं और लंबी ड्राइव में उन्हें अपनी गाड़ी में गाने सुनने का भी शौक है। उनकी गाड़ी में अक्सर पुराने गानों की प्ले लिस्ट होती है।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm narender modi Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleमॉडल से जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी तनवीर को नहीं मिली बेल
    Next Article विपक्ष का प्रिय नारा है | मोदी तेरी कब्र खुदेगी | लेकिन मैं गाली को भी टॉनिक बना लेता हूं: पीएम

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.