रेलवे ने कंट्रोल रूम 775907004 नंबर जारी किया रांची। बिहार में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डि-रेल हो गई है। ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतर गईं। दो बोगी पूरी तरह से पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर है। अब तक 70 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों की संख्या आैर बढ़ सकती है। यह हादसा बुधवार रात 9 बजकर 35 मिनट पर बक्सर-आरा के बीच रघुनाथपुर के पास हुआ। ट्रेन दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। पटना, आरा, बक्सर से रेलवे की बचाव टीम के साथ-साथ बक्सर…
Author: News Box Bharat
मुड़मा में मदरसा इस्लामिया महमुदिया का स्वागत सह सम्मान कर्यक्रम रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि अल्पसंख्यकों से जुड़े हर समस्याओं का हल निकालने का काम करूंगा। क्योंकि मुझे सरकार ने इसका हल ही निकालने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे-बच्चियां स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे हैं व जिन्हें स्कॉलरशिप की जरुरत है तो वैसे जरुरतमंद स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप जरूर दिलवाऊंगा। मदरसा इस्लामिया महमुदिया, सूरस मुड़मा की ओर से आयोजित स्वागत सह सम्मान कर्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि शमशेर आलम ने यह बातें कही। उन्होंने कमेटी का शुक्रिया अदा करते हुए…
रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड बनाया – रोहित शर्मा ने तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा – विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाया – भारत का अगला मुकाबला 14 को पाकिस्तान के साथ होगा रांची। ICC Cricket World Cup में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान से मिले 273 रनों के लक्ष्य को भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट खोकर 273 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रहे। रोहित ने 131 रनों की रिकॉर्ड…
रांची। मेकॉन कॉलोनी में सुरक्षा में तैनात गार्ड के द्वारा मारपीट करने के कारण मेकॉन झोपड़ी बस्ती के रहने वाले रामनाथ महतो की मौत आज इलाज के दौरान हो गई। मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले के लोगों को मिली, उसके बाद जमकर हंगामा मेकॉन कंट्रोल रूम में किया। भारी संख्या में महिला- पुरुष कंट्रोल रूम रूम पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हटिया डीएसपी, डोरण्डा थाना प्रभारी, एयरपोर्ट थाना प्रभारी भारी संख्या में जवानों के साथ मोर्चा को संभाले। हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए पहले रामनाथ महतो के परिवार से fir कराने को कहा।…
रांची। हमास-इजरायल के युद्ध के बीच कई देश एक दूसरे के सपोर्ट व खिलाफ में खुलकर बोल रहे। यानि यह लड़ाई कई देशों को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया है। वहीं, इस युद्ध पर सोशल मीडिया में भी वॉर छिड़ गया है। अब ताजा मामले में तुर्की के उप शिक्षा मंत्री नाजिफ यिलमाज ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर ट्वीट किया कि ‘एक दिन वे तुम्हें गोली मार देंगे…तुम मर जाओगे’ गाजा पर वायुसेना के हमले के नेतन्याहू द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के जवाब में उन्होंने यह ट्वीट किया, “एक दिन वे तुम्हें गोली मार देंगे।”…
अपने संदेश में पोप ने गाजा की घेराबंदी पर भी चिंता व्यक्त की है रांची। इजरायल-हमास जंग के पांचवें दिन पोप फ्रांसिस ने हमास द्वारा इजरायली शहरों पर बड़े पैमाने पर हमले में बंधक बनाए गए लोगों की तत्काल रिहाई का आह्वान किया और गाजा की घेराबंदी पर अपनी चिंता व्यक्त की है। विश्वव्यापी कैथोलिक चर्च के 86 वर्षीय प्रमुख ने वेटिकन में अपने संदेश में कहा कि मैं बंधकों को तुरंत रिहा करने का अनुरोध करता हूं। पोप ने कहा कि जिन लोगों पर हमला किया गया है, उन्हें अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन मैं गाजा में…
संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन नाटो मुख्यालय में नाटो रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए पहुंचे रांची। इजरायल-हमास जंग के पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 2100 से ज्यादा हो गया है। 1200 इजराइली व 900 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। द टाइमस ऑफ इजरायल के अनुसार फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमले में मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,200 से अधिक हो गई, 3,000 से अधिक घायल हो गए और अनुमानित 150 लोगों का अपहरण कर लिया गया और गाजा पट्टी ले जाया गया। हमलों और अन्य आपदाओं के बाद मानव अवशेषों को संभालने वाले एक स्वयंसेवी…
टीम इंडिया ने अश्विन की जगह शर्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में रखा रांची। ICC Cricket World Cup के नौवें मैच में भारत का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। यह मैच बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। अफगानिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ने आर अश्विन की जगह शर्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में रखा है। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम एक और जीत अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, टूर्नामेंट का आगाज हार के साथ करने वाली अफगानिस्तान टीम भारत के खिलाफ…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ईडी के समन के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। अब कोर्ट इस मामले पर सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी। झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की बेंच में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा। बहस के दौरान उनकी ओर से कहा गया कि मेरे खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है, न ही ईडी ने कोई प्राथमिकी…
मारपीट की घटना का वीडियो NEWS BOX BHARAT ने प्रमुखता से दिखाया था रांची। मंगलवार की रात शहर के बीच सड़क में मारपीट करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि ओवर ब्रिज के समीप सेना भर्ती कार्यालय के पास मारपीट करने वाले 2 लड़कों को पीसीआर ने रात में ही पकड़ लिया था। लेकिन अबतक जिसके साथ मारपीट हुई है वो कप्लेन नहीं किया है। बार में कुछ झंझट हुआ था, इसके बाद यह लड़ाई बीच सड़क में पहुंच गई थी। वीडियो के आधार पर दोनों युवकों को…