Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी
    News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 11, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ईडी के समन के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। अब कोर्ट इस मामले पर सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी। झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की बेंच में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा। बहस के दौरान उनकी ओर से कहा गया कि मेरे खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है, न ही ईडी ने कोई प्राथमिकी दर्ज की है। ईडी सीएम को गवाह के रूप में बुला रही है या फिर आरोपी के रूप में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है, ईडी का समन सही नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की।

    23 सितंबर को समन के खिलाफ सीएम ने हाइकोर्ट की शरण ले ली थी

    बता दें कि 6 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश की अदालत में याचिका पर सुनवाई होनी थी। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश मौजूद थे। लेकिन कोर्ट में पिटीशन में डिफेक्ट की बात कही गई, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 11 अक्टूबर निर्धारित की थी। गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी सीएम हेमंत सोरेन को अब तक पांच बार समन भेजा है। 23 सितंबर ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने हाइकोर्ट की शरण ले ली थी। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। साथ ही याचिका में ईडी की शक्तियों को भी चुनौती दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी।


    cm jharkhand
    Previous Articleखबर का असर : रात को बीच सड़क में गुंडई करने वाले 2 युवक पुलिस की गिरफ्त में
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.