Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023: रोहित का रिकॉर्ड तोड़ पारी | टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर दूसरी जीत दर्ज की
    News

    ICC Cricket World Cup 2023: रोहित का रिकॉर्ड तोड़ पारी | टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 11, 2023Updated:October 11, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में तीन रिकॉर्ड अपने नाम किए।
    Buy Ad Space

    रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड बनाया

    कप्तान ने इशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की।

    – रोहित शर्मा ने तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

    – विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाया

    – भारत का अगला मुकाबला 14 को पाकिस्तान के साथ होगा

    रांची। ICC Cricket World Cup में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान से मिले 273 रनों के लक्ष्य को भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट खोकर 273 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रहे। रोहित ने 131 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। शर्मा ने 84 गेंदों का सामना कर 16 चौके व छक्का जड़े। रोहित ने ईशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 156 रनों की बड़ी साझेदारी किया। ईशान किशन 47 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड बना दिया। यह वर्ल्ड कप में रोहित का सातवां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली 55 व श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से जीती थी। अब भारत का अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के साथ होगा।

    1 हजार रन व छक्का मारने का भी रिकॉर्ड बनाया

    रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप की सबसे कम पारियों में 1 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने वर्ल्ड कप की अपनी 19वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। भारत के साथ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इतनी ही पारियों में एक हजार रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने क्रिस गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब सबसे ज्यादा छक्का 554 का रिकॉर्ड रोहित के नाम हो गया। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 476 छक्का लगाने का है।

    हशमतुल्लाह शाहिदी व अजमतुल्लाह ने बनाए अर्धशतक

    इससे पहले दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा। जसप्रीत बुमराह ने 4 व हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे अधिक 80 रन कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बनाए। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा अन्य किसी बल्लेबाज ने 22 रन से अधिक नहीं बनाए।

    रोहित के सात विश्व कप शतक

    137 vs बांग्लादेश, मेलबर्न 2015

    122* vs साउथ अफ़्रीका, रोज़ बोल 2019

    140 vs पकिस्तन, ओल्ड ट्रैफ़र्ड 2019

    102 vs इंग्लैंड, एजबैस्टन 2019

    104 vs बांग्लादेश, एजबैस्टन 2019

    103 vs श्रीलंका, हेडिंग्ली 2019

    131 vs अफगानिस्तान, दिल्ली 2023

    वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन: (पारी के हिसाब से)

    19 – डेविड वार्नर

    19 – रोहित शर्मा

    20 – सचिन तेंदुलकर

    20- एबी डिविलियर्स

    21 – विव रिचर्ड्स

    21 – सौरव गांगुली

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleमेकॉन कॉलोनी में रामनाथ के मौत के बाद हंगामा । भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
    Next Article अल्पसंख्यकों से जुड़े हर समस्याओं का हल निकालने का काम करूंगा : शमशेर आलम

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.