Author: News Box Bharat

रांची। माओवादी विरोधी प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाओसेन झारखंड की दो दिवसीय यात्रा किया। यह दो दिवसीय यात्रा पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में हाल के माओवादी विरोधी अभियानों के मद्देनजर हुई। जिसके परिणामस्वरूप एक नक्सली शिविर नष्ट हो गया और आईईडी, विस्फोटक और राशन सामग्री की पर्याप्त बरामदगी हुई। माओवादियों के विरुद्ध उक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के 3 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। जबकि एक जवान घायल हो गया था। सीआरपीएफ के महानिदेशक थाओसेन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को…

Read More

पैसे के अभाव में उसका इलाज बंद हो गया, कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही काजल ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा रांची। झारखंड के चतरा जिला की एक एसिड अटैक पीड़िता ने झारखंड सरकार से इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। पीड़िता का नाम काजल कुमारी है। उस पर पिछले साल अगस्त महीने में एसिड अटैक हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। लेकिन अब पैसे के अभाव में उसका इलाज बंद हो गया है। उसे कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। काजल ने सीएम…

Read More

चुनाव में कुल 138 वोटर होंगे, 16 पद के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में अध्यक्ष में सुहैल अख्तर, अय्युब गद्दी व अतिकुर रहमान के बीच टक्कर रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) 2023 को रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक बायलॉज के अनुसार कराया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नाम दाखिल करने का शनिवार को अंतिम दिन (19.8.23) था। टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का जीत का दावा किया है। अब यह 3 सितंबर…

Read More

रांची। लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या की जिम्मेवारी टीएसपीसी नक्सली संगठन ने ली है। नक्सली संगठन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि राजेंद्र साहू ने टीएसपीसी संगठन के करोड़ों रुपए गबन कर लिया था। टीएसपीसी नक्सली संगठन के मध्य सब जोनल कमिटी के कामरेड अभिषेक के द्वारा शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजेंद्र साहू पिछले कई वर्षों से नक्सली संगठन टीएसपीसी के संपर्क में थे। संगठन के करोड़ों रुपए उन्होंने गबन कर लिया था। संगठन के द्वारा जब उनसे…

Read More

रांची। संथाल में 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी करने जा रही है। ईडी खनन मामले में फरार आरोपी दाहू यादव की संपत्ति जब्त करने के बाद उसके बेटे राहुल यादव के नाम की अचल संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में एक होटल राहुल यादव के नाम पर है। ईडी ने उनके नाम पर मौजूद संपत्तियों की पूरी जानकारी जुटा ली है। अगर दोनों ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी उनकी बाकी सभी अचल संपत्तियों को…

Read More

रांची। रांची जिला के सिल्ली में 21 घंटे से चले रेसक्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने कुंए में दबे सभी 6 शव को बाहर निकाल लिया। एक की इसमें जान बच गई। गाय के बछड़े को बचाने के चक्कर में 6 लोगों की मौत कुंए में दबने ‍ दम घुटने से हो गई। वहीं, एक व्यक्ति को जिंदा बचाया जा सका। गुरुवार से रेसक्यू ऑपरेशन शुरू हुआ जो शुक्रवार दिन तक चलता रहा। बता दें कि सिल्ली के पिस्का गांव में यह घटना घटी, जहां एक मवेशी कुएं में गिर गया था। इसे बचाने के लिए 4 लोग…

Read More

पैसों के लेनदेन की वजह से हत्या हुई थी शूटर की तलाश की जा रही रांची। 12 अगस्त को बालूमाथ में भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के डीजीपी अजय कुमार ने बताया कि पैसों के लेनदेन की वजह से यह हत्या हुई थी। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू के द्वारा एक बड़ी रकम की लेनदेन कुछ ऐसे लोगों के साथ की गई थी, जो एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन के साथ जुड़े हुए थे। रकम काफी बड़ी थी इसलिए…

Read More