Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 के फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा | दक्षिण अफ्रीका का फाइनल खेलने का सपना फिर टूटा
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 के फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा | दक्षिण अफ्रीका का फाइनल खेलने का सपना फिर टूटा

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 16, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया।
    Buy Ad Space

    ट्रेविस हेड का ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई

    ट्रेविस हेड ने 2 विकेट लेने के बाद 62 रनों की उपयोगी पारी खेली।

    – आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम की नैया पार कराई

    – मिचेल स्टार्क व पैट कमिंस ने 3-3 विकेट हासिल किए

    रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफानल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने कड़े संघर्ष के बाद दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले खेलते हुए 49.4 ओवर में 212 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके जवाब में कंगारू टीम ने 47.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक जड़ा। हेड ने महत्वपूर्ण 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्टीवन स्मिथ ने 30, डेविड वार्नर ने 29 व जोश इंग्लिस ने 28 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका टीम की लड़खड़ाती पारी को अकेले डेविड मिलर ने संभाला। डेविड मिलर (101 रन) की शतकीय पारी बेकार चली गई। आस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 34/3, पैट कमिंस ने 51/3, जोश हेजलवुड ने 12/2 व ट्रेविस हेड ने 21/2 विकेट हासिल किए।

    मिलर का संघर्षपूर्ण शतक बेकार गया

    डेविड मिलर ने विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में टीम को परेशानी से बाहर निकालने के लिए अपने सभी अनुभव का प्रदर्शन करते हुए 115 गेंदों में शतक लगाया। लेकिन यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 24 और फिर 6 विकेट पर 119 रन था, लेकिन मिलर ने कठिन पिच पर ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने योद्धा की तरह खड़े रहे। डेविड मिलर ने विश्व कप नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर – विश्व कप 2015 सेमीफाइनल में फाफ डु प्लेसिस के 82 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 48वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर आउट होने से पहले मिलर ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।

    मिलर-क्लासेन ने की 95 रनों की बड़ी साझेदारी

    दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम ढह जाने के बाद मिलर और हेनरिक क्लासेन ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को ट्रेविस हेड ने तोड़ा, जब हेड ने 31वें ओवर में क्लासेन और ऑल-राउंडर मार्को जानसन को लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद मिलर ने निचले क्रम के बल्लेबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी के साथ 53 रन की साझेदारी की, जिससे दक्षिण अफ्रीका 200 रन के आंकड़े के करीब पहुंच सकी।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleझारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 22 नवंबर को
    Next Article तेरी झलक अशरफी… श्रीवल्ली नैना मदक बर्फी के सिंगर जावेद अली 23 नवंबर को अपनी सुरीली आवाज से माननीयों को मंत्र मुग्ध करेंगे

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.