Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: एसपीजी ने झारखंड पुलिस से रिपोर्ट मांगी | धनबाद डीएसपी अमर कुमार पांडे की लापरवाही आई सामने
    News

    पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: एसपीजी ने झारखंड पुलिस से रिपोर्ट मांगी | धनबाद डीएसपी अमर कुमार पांडे की लापरवाही आई सामने

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 17, 20234 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली महिला को जेल भेजा गया

    पहले ही 3 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा चूक मामले में संज्ञान लिया

    रांची। 15 नवंबर 2023 को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुए चूक मामले में एसपीजी ने झारखंड पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा चूक मामले में संज्ञान लिया है। इस मामले में धनबाद डीएसपी अमर कुमार पांडे की लापरवाही सामने आई है। क्योंकि अमर कुमार पांडे को ही दी गई थी रुट में सुरक्षा की जिम्मेदारी। बता दें कि बुधवार को एक महिला रेडियम रोड के पास पीएम मोदी के काफिले के सामने आ गई थी। महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही महिला संगीता झा को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है। लेकिन यह मामला अब पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है। बीजेपी के कई नेता पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक मामले में झारखंड सरकार की कड़ी अलोचना कर रहे हैं।

    पीएम की गाड़ी के सामने आ गई थी महिला

    बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला राजभवन से निकलकर रांची एसएसपी आवास से होकर रेडियम रोड से गुजर रहा था तो इसी दौरान गार्डन फ्रेश नामक प्रतिष्ठान के ठीक सामने प्रधानमंत्री का वाहन पहुंचा तो उसी समय संगीता झा नामक महिला सुरक्षा घेरे को तोड़कर पीएम की गाड़ी के सामने आ गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आननफानन में महिला को पीएम के कारकेड से बाहर निकाला।

    पीएम सुरक्षा चूक मामले में कार्रवाई

    पीएम के काफिले में महिला के प्रवेश करने के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। जिन पुलिस वालों पर गाज गिरी है उनमें अबु जफर, आईआरबी 10वीं बटालियन के हवलदार छोटेलाल टुडू और आरक्षी रंजन कुमार शामिल हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के मामले की जांच डीएसपी अमर पांडे को दी गई थी। उनकी रिपोर्ट में तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई थी। ड्यूटी में लापरवाही बरसाने की वजह से ही महिला प्रधानमंत्री के के गाड़ी के सामने आ गई थी, जिसके आधार पर तीनों को निलंबित किया गया था।

    क्या है मामला

    15 नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राजभवन से निकलकर जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा पुराने जेल की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान रेडियम रोड से गुजरने के दौरान प्रधानमंत्री के काफिले में एक महिला घुस आई। महिला के अचानक कारकेड में घुसने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। पीएम का काफिला रुकने की वजह से तुरंत एनएसजी और दूसरे सुरक्षा गार्ड्स अलर्ट हो गए। सुरक्षा टीम और पुलिस के द्वारा तुरंत महिला को सड़क से किनारे किया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रेडियम रोड से निकला।
    पति से परेशान थी महिला

    रेडियम रोड की रहने वाली महिला संगीता झा अपने पति को लेकर परेशान थी। इसको लेकर वो प्रधानमंत्री से मुलाकात करने को लेकर दिल्ली भी गई थी। बुधवार को जब संगीता को यह जानकारी मिली कि पीएम रेडियम रोड से होकर गुजरने वाले हैं, तब वो दौड़ कर उनके काफिले में घुस गई और उनकी गाड़ी के सामने आ गई थी। इस कारण पीएम की गाड़ी को ब्रेक लगाना पड़ा और थोड़ी देर के लिए पीएम का काफिला वहां रूक गया था। महिला को पूछताछ के बाद छोड़ा दिया गया था। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि वह अपने पति से परेशान हैं और उसी को लेकर पीएम से मिलना चाहती थीं। इसके बाद कागजी कार्रवाई करने के बाद महिला को छोड़ा दिया गया था। लेकिन गुरुवार को फिर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

    jharkhand police Pm Narender Modi Spg
    Previous Articleबड़ी खबर: मांडर के मुड़मा में मंदिर की मूर्ति को खंडित मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 जाम किया
    Next Article LLC खेलने रांची आए श्रीलंकाई क्रिकेटर दिलशान ने कहा- वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमें बराबरी की है

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.