Author: News Box Bharat

पीएम उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरे रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दिए। इस दौरान बिरसा मुंडा संग्रहालय के बैरेक नंबर-4 भी गए, जहां भगवान बिरसा मुंडा को कैद करके रखा गया था। वहां उन्होंने संग्रहालय में लगे चित्रों का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए ‘धरती आबा काराकक्ष’ एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर…

Read More

समारोह दिन के 2 बजे से शुरू होगी रांची। आज झारखंड 23 साल का हो गया। मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन सहित सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसर दौरान आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 1714.44 करोड़ रुपए की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा। समारोह दिन के दो बजे शुरु होकर 3:30 बजे समाप्त हो जाएगी। नई योजनाएं और…

Read More

रांची। आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस है। इस शुभ अवसर पर कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष मुश्ताक आलम सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Read More

रांची। 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में आज पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री का आगमन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए उलिहातू पहुंचेंगे, जिसे लेकर बिरसा जन्म स्थल से ठीक 3 किलोमीटर पहले हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हेलीपैड के आसपास भारी…

Read More

रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे – निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी – सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात – सड़क किनारे वाहन की पार्किंग पर रोक रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 14 नवंबर को रांची पहुंचेंगे। पीएम रांची व खूंटी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात 9 बजे सेना के विमान से प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंट जाएंगे। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और राजभवन से लेकर खूंटी तक प्रधानमंत्री की 7 लेयर की सुरक्षा रहेगी। तीन लेयर की सुरक्षा एसपीजी की ही रहेगी। वहीं, झारखंड पुलिस व स्पेशल ब्रांच का भी…

Read More