Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Loksabha Election 2024 : आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को उपलब्ध कराई जाएगी पोस्टल बैलट
    Latest

    Loksabha Election 2024 : आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को उपलब्ध कराई जाएगी पोस्टल बैलट

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 26, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    16 श्रेणी के कर्मचारियों को अब्सेंटी वोटर्स में शामिल किया गया है

    रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन में आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डाक मतपत्र संबंधित सभी बारिकियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होेंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे कर्मचारियों की सूची के आधार पर जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा और उन्हें ईडीसी-बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा फैसिलिटेशन सेंटर पर दी जाएगी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों को इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, मतपत्र के पूर्व एवं मतपत्र के साथ दिए जाने वाले फॉर्म 12डी एवं 13, 13ए, 13बी, 13सी आदि की जानकारी दी गई।

    अब्सेंटी वोटर्स की सूची बनाएं

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बैठक में उपस्थित आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों/प्रतिनिधियों से कहा कि वो ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर लें जो मतदान दिवस पर आवश्यक सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को वोटिंग के लिए प्रेरित करें और अपने संस्थान/विभाग से एक ही दिन सभी अब्सेंटी वोटर्स को लेकर आयें ताकि डाक मतपत्र से मतदान की बारिकियों को समझने में आसानी हो।

    पोस्टल बैलेट के माध्यम से कब करना है मतदान

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान दिवस के 6 दिन पूर्व से निर्धारित मतदान दिवस के 3 दिन पूर्व तक आवश्यक सेवा में लगे मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना महत्वपूर्ण वोट दे सकते हैं। उक्त 3 दिनों के दौरान पोस्टल बैलेट केन्द्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यरत रहेंगे। बिजली, पानी, रोडवेज, रेलवे, डेयरी, फायर फाइटर, चिकित्सा, मीडिया, डाक, कारा सहित कुल 16 श्रेणी के कर्मचारियों को अब्सेंटी वोटर्स में शामिल किया गया है।

    loksabha election 2024 loksabha election 2024 date loksabha election date
    Previous Articleप्रकृति पर्व बाहा की हार्दिक शुभकामनाएं : कल्पना ने लिखा- कोई भी तानाशाही ताकत हेमंत जी के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती
    Next Article IPL 2024 : चेन्नई ने गुजरात को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.