Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»होली में विवादित गाने बजाने पर होगी कार्रवाई | सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
    Latest

    होली में विवादित गाने बजाने पर होगी कार्रवाई | सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 23, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

    रांची। होली को लेकर शनिवार को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। रांची समाहरणालय ब्लॉक ‘बी’ स्थित कमरा संख्या- 307 में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक, शहर सह ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की बात कही गई। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने रमजान के दौरान होलिका दहन एवं होली सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की बात कही। समिति के सदस्यों द्वारा शराब दुकानें बंद रखने, आपराधिक प्रवृति के लोगाें पर कार्रवाई करने, रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने सहित कई बातें रखी गई।

    रांची की सांस्कृतिक विरासत बहुत अच्छी: एसएसपी

    वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बैठक में कहा कि रांची की सांस्कृतिक विरासत काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि हमेशा से रांची में भाईचारे के साथ अच्छे वातावरण में त्योहार संपन्न होते हैं, इस बार भी सभी के सहयोग से त्योहार संपन्न होगा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी तरह की आपराधिक गतिविधि की जानकारी ससमय पुलिस को दीजिए, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    तय मानक से ज्यादा ध्वनि पर ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर कार्रवाई

    बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सह ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों की ओर से जिन बिन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने के लिए चेकनाका की संख्या बढ़ायी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तय मानक के अनुसार डीजे का उपयोग करें, विवादित गाने न बजायें, आदेश की अवहेलना करने पर डीजे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में अनुमण्डल दण्डाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष कुमार ने कहा कि जरुरत पड़ने पर शांति समिति के सदस्य हमेशा उपस्थित रहते हैं, आपके जज़्बे को सलाम। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, इस बात का ध्यान रखें कि होली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता की अवहेलना न हो।

    holi ranchi ssp
    Previous Articleरांची डेली मार्केट कपड़ा मंडी में ईद की कर रहे थे मार्केटिंग | तभी अपराधियों ने दिनदहाड़े छोटू को 2 गोली मारकर मौत की नींद सुला दी
    Next Article IPL 2024 : कोलकाता व पंजाब जीते

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.