Author: News Box Bharat

रांची। नामकुम अंचल कार्यालय में 28 सितंबर 2024 को बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला पेश आया। हुआ यूं की नए अंचलाधिकारी को आज यानी शनिवार को पदभार ग्रहण करना था। नए सीओ को पदभार ग्रहण करने की बड़ी ही जल्दबाजी थी। तत्कालिन सीओ प्रभात कुमार को नए सीओ राम प्रवेश कुमार को दिन के 2 बजे चार्ज देना चार्ज देना था। जब सीओ राम प्रवेश कार्यालय पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। तत्कालिन सीओ के आने के इंतजार में थे नए सीओ राम प्रवेश। लेकिन उन्हें पदभार ग्रहण करने की बहुत ही ज्यादा हड़बड़ी थी। फिर क्या चार्ज लेने वाले सीओ…

Read More

रांची व हजारीबाग डीसी को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से 21-22 सितंबर को आयोजित सीजीएल (CGL) परीक्षा में मिल रही शिकायतों की जांच को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 2 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। JSSC को 2 शिक्षण संस्थानों व 4 अभ्यर्थियों से प्राप्त परविदों में कोई सबूत नहीं मिले हैं। अब इन शिक्षण संस्थानों को JSSC ने 30 तक सबूत देने को कहा है। साथ ही कार्यालय आने को भी कहा है। JSSC ने शिक्षण संस्थानों व अभ्यर्थियों को पत्र प्रेषित करते हुए…

Read More

रांची: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के लोगों को खटाखट नौकरी हेमंत सोरेन की सरकार दे रही है। इसी कड़ी में आज यानी 28 सितंबर को जैप-1 सभागार में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। एक दिन पहले ही इसी सभागार में 527 लोगों को नौकरी मिली थी। यानी दो दिनों में 971 लोगों को सरकारी नौकरी मिली। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल थे। नियुक्ति पत्र देने से पहले सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति को दक्ष होना जरूरी है। कम सभय में लंबी दूरी तय करनी…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, झारखंड के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने 6 अक्टूबर- 2024 को राजधानी रांची के हज हाउस में आयोजित होनेवाले एक दिवसीय तहफ़्फ़ुज़ -ए- अवकाफ कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मंत्री हफीजुल हसन की उपस्थिति में मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के झारखंड प्रतिनिधि सह संरक्षक, तहफ्फुज -ए- अवकाफ कॉन्फ्रेंस, नजरे तौहिद, तहफ्फुज -ए- अवकाफ कॉन्फ्रेंस, संयोजक -सह -ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के झारखंड प्रतिनिधि डॉ यासीन कासमी, तहफ्फुज -ए-…

Read More

रांची। दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार को मुख्य सचिव एल खियांग्ते की अध्यक्षता में सभी प्रमंडल के आयुक्तों, सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा का यह त्यौहार आपसी समन्वय व भाईचारे के साथ संपन्न हो। इस संदर्भ में सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपायुक्तों व…

Read More

आयोग के पास कई शिक्षण संस्थानों ने शिकायत दर्ज कराई रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 21-22 सितंबर को आयोजित सीजीएल (CGL) परीक्षा में मिल रही शिकायतों की जांच कराने को लेकर सीएम को एक पत्र लिखा। इस पत्र के बाद राज्य में खूब राजनीति भी हो रही है। राज्यपाल के द्वारा सीएम को भेजे गए पत्र के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। JSSC ने आज ही यानी 27 सितंबर को सचिव सुधीर गुप्ता के हस्ताक्षर से कार्यालय आदेश निकाला है। कार्यालय आदेश में लिखा.. निदेशानुसार…

Read More

527 अभ्यर्थियों को हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र रांची। डोरंडा स्थित शौर्य सभागार, जैप-1 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (jssc) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित 527 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। सीएम ने अपने हाथों से कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में चयनित 327 अभ्यर्थियों एवं Re-counselling के उपरांत चयनित 200 सहायक शिक्षकों को नौकरी मिलने पर सीएम ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि 2019 में…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन सरकार राज्य में युवाओं का बेहतर भविष्य बनाने को लेकर नौकरी का सौगात दे रहे हैं। कई विभागों में राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र बांटे। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज यानी 27 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। शौर्य सभागार , जैप -1 डोरंडा, रांची में विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर कुल 438 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। JSSC द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में चयनित 327 अभ्यर्थियों एवं Re…

Read More

फ्लाइओवर के नीचे आर्टिफिशिएल ग्रास लगाने का काम शुरू रांची। कांटाटोली फ्लाइओवर का कार्य अब अंतिम चरण पर है। फ्लाइओवर के नीचे आर्टिफिशिएल ग्रास लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यानी कहा जा सकता है कि अब राजधानी के लोगों को इस रूट पर बहुत जल्द जाम से निजात मिल जाएगी। नगर विकास सचिव सुनील कुमार द्वारा जुडको और काम कर रही एजेंसी को 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बीते सोमवार को सचिव ने कांटाटोली फ्लाइओवर का निरीक्षण किया था। इसके बाद से ही जुडको फ्लाइओवर को अंतिम रूप देने…

Read More

गुजरात राज्य द्वारा दायर समीक्षा याचिका को भी खारिज कर दिया गया रांची। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में दोषियों द्वारा दायर समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें उनकी छूट (जेल से शीघ्र रिहाई) को रद्द करने को चुनौती दी गई थी (गुजरात राज्य बनाम बिलकिस याकूब रसूल और अन्य)। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुयान की पीठ ने इस संबंध में गुजरात राज्य द्वारा दायर समीक्षा याचिका को भी खारिज कर दिया। राज्य और दोषियों ने शीर्ष अदालत के 8 जनवरी के फैसले को चुनौती देते हुए न्यायालय का रुख किया…

Read More