Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहलगाम हमले का जवाब : पीएम मोदी ने कहा – अब खून और पानी साथ नहीं बहेंगे
    Latest

    पहलगाम हमले का जवाब : पीएम मोदी ने कहा – अब खून और पानी साथ नहीं बहेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatMay 12, 2025Updated:May 12, 20252 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर देश को किया संबोधित

    – न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे

    रांची। सोमवार, 12 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा और यदि पाकिस्तान से कोई वार्ता होगी, तो वह आतंकवाद या पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसे मुद्दों पर ही होगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को “देश और दुनिया को झकझोर देने वाली घटना” बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर चुनकर, परिवार के सामने क्रूरता से मार दिया गया। उन्होंने इस पीड़ा को “व्यक्तिगत रूप से अत्यंत गहरा” बताया और कहा कि इस घटना ने पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कर दिया। पीएम ने साफ शब्दों में कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे।

    सेना व खुफिया एजेंसियों को सलाम

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सशस्त्र बलों, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसियों को सलाम करते हुए पीएम ने कहा कि 6 मई की रात और 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने देखा कि भारत की प्रतिज्ञा केवल शब्द नहीं, बल्कि कार्रवाई में परिणत होती है।

    पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी

    पीएम मोदी ने पाकिस्तानी सेना और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे आतंकवाद को “खाद-पानी” देकर अपने ही देश को विनाश की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते। टेरर और टॉक या टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। साथ ही, भारत की सैन्य क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा किअब ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का समय आ गया है।

    भविष्य की रणनीति

    प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि यदि पाकिस्तान को अस्तित्व बचाना है, तो उसे अपने आतंकी ढांचे को तुरंत समाप्त करना होगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को “न्याय की अखंड प्रतिज्ञा” और “कोटि-कोटि भारतीयों की भावनाओं का प्रतिबिंब” बताया। अंत में, उन्होंने स्पष्ट किया कि “यह युग युद्ध का नहीं है, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं रहेगा।” इस संबोधन के माध्यम से भारत ने आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है।

    Ceasefire Violation Narender Damodar Das Modi Operation Sindoor PM Modi Addressed the Nation
    Previous Articleविशेष समुदाय मामला : न्यूज पोर्टल के संपादक पर कानूनी शिकंजा कसने को लेकर थाना में दिया गया आवेदन
    Next Article IPL 2025 फिर शुरू : 17 मई से शेष मैच | 3 जून को फाइनल

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.