Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची के जंगलों में बाघ की सूचना से अफरातफरी
    Latest

    रांची के जंगलों में बाघ की सूचना से अफरातफरी

    News Box BharatBy News Box BharatMay 12, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space


    रांची। रांची और खूंटी जिले के सीमावर्ती जंगली इलाकों में बाघ की संभावित मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह बुंडू के रईसा मोड़ स्थित जंगल में एक मवेशी का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने बाघ के हमले की आशंका जताते हुए वन विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मवेशी के शव का निरीक्षण किया और उसके घावों के आधार पर बाघ के हमले की संभावना व्यक्त की। इससे पहले, खूंटी वन प्रमंडल में बाघ के पंजों के निशान मिलने के बाद विभाग ने व्यापक खोजबीन की थी, लेकिन कोई ठोस पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि, हाल में रांची वन प्रमंडल से सटे खूंटी के बंधुआ पंचायत क्षेत्र के रुडुंगकोचा और कोलाद गांवों से बाघ की मौजूदगी की सूचनाएं मिली हैं। विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को जंगल में अकेले न जाने की चेतावनी जारी की है।

    दलमा के लापता बाघ से जुड़ी आशंका

    वन अधिकारियों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले दलमा जंगल से एक बाघ गायब हुआ था, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि यही बाघ भटकते हुए खूंटी-रांची के जंगलों में पहुंच गया हो। इन इलाकों में उसके शिकार के लिए पर्याप्त जंगली जीव न मिलने के कारण वह मवेशियों का शिकार कर रहा है।

    नमूने जांच के लिए भेजे गए

    रांची प्रमंडल के वनरक्षी प्रवीण कुमार ने बताया कि कोलार क्षेत्र में की गई जांच में बाघ का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों द्वारा एकत्र कराए गए बालों के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बालों से बाघ की पुष्टि नहीं हो सकती, लेकिन मवेशियों के शवों पर मिले घावों का तरीका बाघ के हमले जैसा है।

    नदी-तालाबों पर नजर

    विभाग ने टीमों को नदियों, तालाबों और डोभा (जलाशय) के आसपास तैनात किया है, क्योंकि बाघ पानी की तलाश में इन स्थानों पर आ सकता है। डीएफओ ने कहा कि यदि यह दलमा का बाघ है, तो संभवतः वह अपने मूल क्षेत्र में लौट जाएगा। फिलहाल, वन विभाग की टीमें लगातार जंगलों की निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है। प्रवीण कुमार, दीपक लकड़ा और भावेश कुमार जैसे अधिकारी गांवों में लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं।

    forest department lion ranchi
    Previous Articleपीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
    Next Article महंगाई के इस दौर में मेधा दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.