Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»IPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान | अक्षर कुमार | टाइगर श्राफ व सोनू निगम ने बांधा समां
    Latest

    IPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान | अक्षर कुमार | टाइगर श्राफ व सोनू निगम ने बांधा समां

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 22, 2024Updated:March 22, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रात 8 बजे से पहला मुकाबला चेन्नई व बंगलुरू के बीच खेला जाएगा

    रांची। आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच से पहले सिंगर एआर रहमान, बॉलीवुड हीरो अक्षय कुमार व सिंगर सोनू निगम ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी में समां बांध दिया। सेरेमनी की शुरुआत अक्षय कुमार ने हाथ में तिरंगा लिए आसमान से उतरे व जबरदस्त परफॉर्म किया। इसके बाद टाइगर श्राफ ने जय जय शिव शंकर गाने पर मस्त डांस कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद अपनी जादुई आवाज से एआर रहमान व सोनू निगम ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। यानी IPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार रही। अब से कुछ ही देर बाद पहला मैच इसी स्टेडियम में चेन्नई व बंगलुरू के बीच खेला जाएगा। चेन्नई की कप्तानी धौनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। मैच से एक दिन यानी गुरुवार को धौनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी। वहीं, आरसीबी नए नाम के साथ फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। शुक्रवार को खेले जाने वाले पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 5 बार की चैंपियन चेन्नई अपने पिछले खिताब के बचाव में इस सीजन का पहला मुकाबला जीतने के लिए उतरेगी। जबकि आरसीबी जीत के साथ इस संस्करण का आगाज करना चाहेगी। महेंद्र सिंह धौनी व विराट कोहली के फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है। 

    कब होगा मुकाबला

    आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच 22 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा.

    कहां खेला जाएगा मैच
    आरसीबी और सीएसके के बीच लीग का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीएसके का घरेलू मैदान है.

    कब शुरू होगा
    आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा.  

    टीवी प्रसारण
    स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा.

    फोन में लाइव मैच
    इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है.

    फ्री में लाइव मैच
    जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं.

    पिच रिपोर्ट

    आईपीएल 2024 का ओपनर मैच चेपॉक के सेंटर विकेट पर खेला जाएगा, जो परंपरागत रूप से स्पिन के अनुकूल है। यह उस शार्प टर्नर से अलग है, जिसका इस्तेमाल पिछले महीने तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में किया गया था.

    संभावित प्लेइंग इलेवन
    चेन्नई: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिशेल, महेंद्र सिंह धौनी, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठार्कुर, दीपक चाहर, मुस्ताफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र।
    ब‍‍ंगलुरू  फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, करन शर्मा।

    chennai super kings match dhoni Ipl 2024 ipl live score ipl match royals challenger banglore todays match ipl virat kohli
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल की रिट याचिका पर आज ही सुनवाई होगी | सड़क पर उतरकर बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
    Next Article IPL 2024 : चेन्नई ने बंगलुरू से पहला मैच जीता

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.