Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»IPL 2024 : चेन्नई ने बंगलुरू से पहला मैच जीता
    Latest

    IPL 2024 : चेन्नई ने बंगलुरू से पहला मैच जीता

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 22, 2024Updated:March 23, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुस्ताफिजुर रहमान को दिया गया

    रांची। आईपीएल 2024 का 17वां सीजन शुरू हो गया। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) व रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (आरसीबी) के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने सीएसके के खिला टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम ने सीएसके को 174 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। शिवम दुबे 34 व जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी में चेन्नई ने अपना पहला मुकाबला शानदार तरीके से जीता। चेन्नई के जीत के हीरो गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान रहे। रहमान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। चेन्नई की ओर से कप्तान ने 15, रचिन रवींद्र ने 37, अजिंक्या रहाणे ने 27 डैरेल मिचेल ने 22 रनों का योगदान टीम को दिया। वहीं, बंगलुरू की ओर से अनुज रावत ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने 25, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 35, रजत पाटिदार ने 0, ग्लैन मैक्सवेल ने 0, ग्रीन ने 18 व दिनेश कार्तिक ने 38 रनों की पारी खेली। बंगलुरू की टीम निर्धारित ओवर में 6/173 रनों का स्कोर खड़ा किया था। धौनी ने 2 विकेट के पीछे 2 कैच व एक रन आउट भी किए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुस्ताफिजुर रहमान को दिया गया।

    ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड का तड़का

    आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच से पहले सिंगर एआर रहमान, बॉलीवुड हीरो अक्षय कुमार व सिंगर सोनू निगम ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी में समां बांध दिया। सेरेमनी की शुरुआत अक्षय कुमार ने हाथ में तिरंगा लिए आसमान से उतरे व जबरदस्त परफॉर्म किया। इसके बाद टाइगर श्राफ ने जय जय शिव शंकर गाने पर मस्त डांस कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद अपनी जादुई आवाज से एआर रहमान व सोनू निगम ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। यानी IPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार रही।

    कल का मैच

    पंजाब बनाम दिल्ली (3.30 बजे)

    कोलकाता बनाम हैदराबाद (7.30 बजे)

    dhoni ipl Ipl 2024 ipl live score ipl match kohli todays match ipl
    Previous ArticleIPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान | अक्षर कुमार | टाइगर श्राफ व सोनू निगम ने बांधा समां
    Next Article बिग ब्रेकिंग : रुस की राजधानी Moscow में बड़ा आतंकी हमला | 40 लोगों की माैत | एक हमलावार पकड़ाया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.