Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»IPL 2024 : आज से फिर दे दनादन | चेन्नई व बंगलुरू के मैच के साथ होगा आगाज
    Latest

    IPL 2024 : आज से फिर दे दनादन | चेन्नई व बंगलुरू के मैच के साथ होगा आगाज

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 22, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    आईपीएल 2024 सीजन के ओपनर में धौनी की नई भूमिका, कोहली की वापसी पर फोकस

    रांची। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई की कप्तानी धौनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। मैच से एक दिन यानी गुरुवार को धौनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी। वहीं, आरसीबी नए नाम के साथ फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। शुक्रवार को खेले जाने वाले पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 5 बार की चैंपियन चेन्नई अपने पिछले खिताब के बचाव में इस सीजन का पहला मुकाबला जीतने के लिए उतरेगी। जबकि आरसीबी जीत के साथ इस संस्करण का आगाज करना चाहेगी। महेंद्र सिंह धौनी व विराट कोहली के फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है। 

    कब होगा मुकाबला

    आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच 22 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा.

    कहां खेला जाएगा मैच
    आरसीबी और सीएसके के बीच लीग का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीएसके का घरेलू मैदान है.

    कब शुरू होगा
    आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा.  

    टीवी प्रसारण
    स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा.

    फोन में लाइव मैच
    इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है.

    फ्री में लाइव मैच
    जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं.

    पिच रिपोर्ट

    आईपीएल 2024 का ओपनर मैच चेपॉक के सेंटर विकेट पर खेला जाएगा, जो परंपरागत रूप से स्पिन के अनुकूल है। यह उस शार्प टर्नर से अलग है, जिसका इस्तेमाल पिछले महीने तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में किया गया था.

    संभावित प्लेइंग इलेवन
    चेन्नई: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिशेल, महेंद्र सिंह धौनी, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठार्कुर, दीपक चाहर, मुस्ताफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र।
    ब‍‍ंगलुरू  फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, करन शर्मा।

    csk dhoni ipl ipl live score ipl match kohli rcb today ipl match todays match ipl
    Previous Articleदिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal के गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में आज प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी
    Next Article अरविंद केजरीवाल की रिट याचिका पर आज ही सुनवाई होगी | सड़क पर उतरकर बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.