Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal के गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में आज प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी
    Latest

    दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal के गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में आज प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 22, 2024Updated:March 22, 20244 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space
    • सुबह 8 बजे ईडी केजरीवाल से पूछताछ करेगी
    • सुबह 10 बजे से बीजेपी ऑफिस में प्रदर्शन करेगी आप
    • आज कोर्ट में सीएम की पेशी संभव
    • रातभर ईडी के लॉकअप में रहे केजरीवाल
    • ईडी दफ्तर में केजरीवाल का मेडिकल हुआ

    रांची। दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के CM ​अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के खिलाफ दिल्ली समेत देशभर के प्रमुख जगहों पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा ​कि लंबी कुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद मोदी जी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आज इसका ऐलान हुआ है कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के खिलाफ बोलने की कोई जुर्रत करेगा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आज भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह दिल्ली के दो करोड़ों लोगों की गिरफ्तारी है, देश के लोकतंत्र से मोहब्बत करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। गोपाल राय ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय पर इस गिरफ़्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन देशभर में जाएगा।

    2 घंटे के पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया

    दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को ईडी ने गुरुवार को 2 घंटे के पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर शाम (7 बजे) ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। करीब रात 9.14 बजे ईडी ने सीएम केजरीवाल को अरसेट कर लिया। उधर, ईडी की टीम के घर पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत नहीं दी। फिर रात 8.57 बजे सुप्रीम कोर्ट में एक बार केजरीवाल की तरफ से याचिका दाखिल हुई। मगर रात में सुनवाई नहीं हो पाई। अरविंद केजरीवाल की याचिका कल (शुक्रवार) सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है।

    रात में पूछताछ नहीं होगी

    सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात ईडी की लॉकअप में रखा जाएगा। ईडी लॉकअप में एयर कंडीशन की सुविधा है। अरविंद केजरीवाल से रात में पूछताछ नहीं होगी। मेडिकल कराने के बाद उन्हें ईडी दफ्तर के लॉकअप में रखा गया। शुक्रवार को ईडी अधिकारी अरविंद केजरीवाल से दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ करेंगे। आज ही उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश भी किया जाएगा।

    केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले सिटिंग सीएम

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले सिटिंग सीएम हैं। इससे पहले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन ने ED की हिरासत में राजभवन जाकर इस्तीफा दिया था।

    अगर लड़ाई लड़नी है तो सामने आकर लड़ो

    दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास हुआ है। 2 साल की जांच में एक पैसा भी, ना CBI को मिला है, ना ED को मिला है। फिर भी चुनाव से ठीक पहले, CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया जाता है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पता है कि कोई नेता है जो उन्हें Challenge कर सकता है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। अगर लड़ाई लड़नी है तो सामने आकर लड़ो। ED के पीछे छिपकर लड़ना छोड़ दो। हमारी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक चलेगी। हमने Supreme Court में अर्ज़ी डाली है, आज सुबह सुनवाई है। हमें उम्मीद है कि Supreme Court लोकतंत्र को बचाने का काम करेगा।

    ये लड़ाई देश Vs BJP की है

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा है कि हमें ऐसे साम दाम दंड की राजनीति नहीं आती, लेकिन देश के लिए मिटना आता है। मैं भारतीय जानता पार्टी से कहना चाहता हूं, अगर आपमें हिम्मत है, तो सामने चुनाव के मैदान में लड़ो। ये झूठे फर्जी केस बनाकर पीछे से क्या हमला करते हो। ये अकेली AAP की लड़ाई नहीं रह गई।अब ये हर उस परिवार की लड़ाई है जो भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति चाहता है। ये लड़ाई देश Vs BJP की है।

    लोकतंत्र की सरेआम हत्या हुई है

    दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद आनन फानन में रात के अंधेरे में देश के प्रधानमंत्री ने Agencies को भेजकर देश की राजधानी के मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार कराया। लोकतंत्र की सरेआम हत्या हुई है, ऐलान हुआ है कि भारतीय जानता पार्टी के खिलाफ कोई बोलने की जुर्रत करेगा, तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। ये दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की गिरफ़्तारी है, दिल्ली का अपमान है। लेकिन अगर BJP को लगता है कि Arvind Kejriwal को गिरफ़्तार करके AAP को नेस्तनाबूत कर देंगे, तो गलतफहमी दूर करे।

    Arvind kejriwal arvind kejriwal news ED
    Previous Articleबिग ब्रेकिंग : अरविंद केजरीवाल के घर पूछताछ के लिए पहुंची ED की टीम
    Next Article IPL 2024 : आज से फिर दे दनादन | चेन्नई व बंगलुरू के मैच के साथ होगा आगाज

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.