Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»डुमरी विधानसभा उपचुनाव में 63.75 % मतदान
    News

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव में 63.75 % मतदान

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 5, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 63.75 % मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सभी बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कहीं से भी किसी तरह का विवाद मतदान के दौरान नहीं हुआ। मतदाताओं में काफी उत्साह दिख, खासकर महिलाओं व युवाओं ने लाइन लगकर वोट डाले । सुबह से ही वोटर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए। आपको बता दें कि जेएमएम प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी व एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच इस उपचुनाव में सीधा मुकाबला है। लेकिन एआईएमएम के मोबिन रिजवी कड़ी चुनौती पेश कर रहे।शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव हुए। चपरी गेस्ट हाउस में बने इलेक्शन कंट्रोल रूम से वेब-कास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी की गई। सभी केन्द्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया।

    2,98,629 मतदाता अपने-अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगें

    झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी सीट पर विधानसभा के उपचुनाव के लिए वोटिंग के लिए कुल 373 बूथ थे। इस सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की कैंडिडेट बेबी देवी का NDA की उम्मीदवार यशोदा देवी से सीधा मुकाबला है। यहां कुल 45 मतदान केंद्र हैं, सभी मतदान केंद्रों की वेब-कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चंद्रपुरा प्रखंड में तीन मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबल तैनात रहे।

    7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

    देश में आज 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहे। इस उपचुनाव को I.N.D.I.A गठबंधन और NDA के बीच पहली सीधी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भी राज्य में पहला चुनाव है। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट पर वोटिंग हुए। मऊ जिले की घोसी सीट इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। यह चुनाव बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है, लेकिन यह एनडीए बनाम इंडिया का एक अघोषित लिटमस टेस्ट भी हो गया है। केरल की पुथुपल्ली में भी मतदान हुआ।

    Dumri Election 2023
    Previous Articleआदर्श दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक बने राजीव चटर्जी
    Next Article पीएम के सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हजारीबाग के रहने वाले एसपीजी डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.