Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»एशिया कप क्रिकेट: बारिश ने बिगाड़ा भारत व पाकिस्तान का मैच
    Latest

    एशिया कप क्रिकेट: बारिश ने बिगाड़ा भारत व पाकिस्तान का मैच

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 2, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का तीसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले हाइवोल्टेज मुकाबला में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरू में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। लेकिन झारखंड के रांची जिला के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन व हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए बेहतरीन 138 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को एक अच्छी स्थिति में ला दिया। टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रनों की जरुरत है। हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 82 रनों का योगदान टीम इंडिया को दिया। एक समय भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज टीम को परेशानी में डाल दिए। रोहित शर्मा 11 , शुभमन गिल 10, विराट कोहली 4, अय्यर 14 रन बनाकर आउट हुए। फिर ईशान किशन व पांड्या ने पाकिस्तान के तेज आक्रमण को आसानी से सामना करते हुए टीम को संकट से निकाल दिया। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 4, हारिस रऊफ व नसीम शाह ने 3-3 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था।

    हेड टु हेड
    ओवरऑल भारत और पाकिस्तान के बीच 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। वनडे एशिया कप में दोनों टीमें आखिरी बार 2018 में भिड़ी थीं। तब इनके बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की थी।

    पिच रिपोर्ट
    पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है। पिच शुरुआत में सीम गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, इससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

    मैच का आनंद यहां उठाएं
    भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें NEWS BOX BHARAT पर पढ़ सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच Disney+Hotstar एप पर देख सकते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार एप पर आप फ्री में मैच देख पाएंगे।

    Previous Articleएशिया कप क्रिकेट: रांची के इशान किशन व पांड्या ने भारत को संभाला | पाक को जीत के लिए चाहिए 267 रन
    Next Article आज रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का चुनाव | सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद | सुबह 7 बजे से जवानों की तैनाती कर दी जाएगी

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.