Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सुपर महामुकाबला: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान मैच रुका | भारत का स्कोर 4.2 ओवर में 15\0
    News

    सुपर महामुकाबला: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान मैच रुका | भारत का स्कोर 4.2 ओवर में 15\0

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 2, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला शुरू हो गया है। लेकिन मैच में बारिश ने खलल डाल दी है। भारत ने 4.2 ओवर में बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर खेल रहे। वहीं, शुभमन गिल ने अभी तक खाता नहीं खोला है। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बाबर की सेना पहले फिल्डिंग करेगी। यह मुकाबला दिन के 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था।

    कुलदीप के आगे नहीं चलते बाबर व फखर

    बाबर आजम ने वनडे में कुलदीप यादव के कुल 34 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं, वहीं फखर जमान भी दो मैचों में दो बार कुलदीप का शिकार बने हैं। इसके अलावा साल 2022 के बाद कुलदीप यादव रैकिंग की शीर्ष 10 टीमों से वनिंदु हसरंगा के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 18 मैचों में कुल 34 विकेट हासिल किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये सभी विकेट मध्य ओवरों के दौरान आए हैं।

    बाएं हाथ के गेंदबाजों के सामने रोहित का रहा है खराब रिकॉर्ड

    रोहित शर्मा ने 2018 से 2021 के बीच वनडे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने 32 पारियों में 91.8 की औसत से 459 रन बनाए थे और सिर्फ पांच बार आउट हुए थे। वहीं 2022 के बाद से रोहित ने बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ आठ पारियों में सिर्फ 17.8 की औसत से रन बनाए हैं और चार बार आउट हुए हैं।

    बाबर, इमाम व फखर से निबटना आसान नहीं होगा

    2019 के विश्व कप के बाद से पाकिस्तान के लिए बाबर आजम, इमाम उल हक और फखर जमान ने सबसे ज्याजा रन बनाए हैं। इन तीनों बल्लेबाजों ने 2019 के बाद 4730 रन बनाए हैं, जिसमें 29 अर्धशतक और 17 शतक शामिल हैं।आईसीसी के बल्लेबाजों के वनडे रैंकिंग में भी ये तीनों बल्लेबाज़ टॉप 5 में शामिल हैं। 2021 के बाद से अपनी टीम के लिए बनाए गए कुल रनों में से 57 फीसदी रन ये तीनों खिलाड़ी ही बनाते हैं। इन आंकड़ों का एक साफ मतलब यह भी है कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी ऊपरी क्रम पर काफी ज्याजा निर्भर है।

    स्पिन गेंदबाजों को नहीं झेल पाते कोहली

    2022 के बाद वनडे में विराट कोहली बाहर की तरफ स्पिन कराने वाले गेंदबाजों के खिलाफ 10 पारियों में सिर्फ़ 102 रन बना पाए हैं और सात बार आउट हुए हैं। हालांकि ऑफ स्पिनर के खिलाफ खेली गई नौ पारियों के दौरान वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। एक बात यह भी है कि पाकिस्तान के पास फिलहाल कोई स्पेशलिस्ट ऑफ स्पिनर है ही नहीं।

    पाक के पास 3 वर्ल्ड क्लास के गेंदबाज

    2022 के बाद कम से कम 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में नसीम शाह का औसत (16.2) और स्ट्राइक रेट (21.2) पूरे विश्व क्रिकेट में सबसे बढ़िया है। हारिस रउफ़ ने 2021 के बाद से वनडे में पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा (45) विकेट लिए हैं। कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में शाहीन शाह अफ़रीदी का औसत विश्व क्रिकेट में दूसरे स्थान (25.5) पर है। ऐसे में इन तीनों गेंदबाज़ों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    हेड टु हेड
    ओवरऑल भारत और पाकिस्तान के बीच 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। वनडे एशिया कप में दोनों टीमें आखिरी बार 2018 में भिड़ी थीं। तब इनके बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की थी।

    पिच रिपोर्ट
    पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है। पिच शुरुआत में सीम गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, इससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

    मैच का आनंद यहां उठाएं
    भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें NEWS BOX BHARAT पर पढ़ सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच Disney+Hotstar एप पर देख सकते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार एप पर आप फ्री में मैच देख पाएंगे। 

    Cricket
    Previous Articleरांची जा रही बस का हजारीबाग जिले में हुआ एक्सीडेंट |दर्जनों यात्री घायल
    Next Article एशिया कप क्रिकेट: रांची के इशान किशन व पांड्या ने भारत को संभाला | पाक को जीत के लिए चाहिए 267 रन

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.