Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»ब्रेकिंग: आज रांची बंद | सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में आदिवासी मूलवासी ने बंद का किया एलान
    Crime

    ब्रेकिंग: आज रांची बंद | सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में आदिवासी मूलवासी ने बंद का किया एलान

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 27, 2023Updated:July 27, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची में अपराधियों ने माकपा नेता को गोलियों से भूना, विरोध में तोड़-फोड़

    एसपी के स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, शराब दुकान में आग लगाई गई

    रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुभाश मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार (27 जुलाई 2023) को आदिवासी मूलवासी संगठन ने रांची बंद का एलान किया है। साथ ही सुभाष मुंडा के हत्यारों को पकड़ने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पहले राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, 21 पड़हा नगड़ी ने बंद का आह्वान किया था अब आदिवासी मूलवासी ने रांची बंद का एलान कर दिया। समाचार लिखे जाने तक रांची शहर के दलादिली इलाके में भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में स्थानिय लोग अभी भी रोड में जमे हुए है। मामला तनावपूर्ण है, लेकिन प्रशासन लोगों को समझा रहे हैं। पुलिस हालात पर काबू पाने में जुटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रांची के एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी सहित कई अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। उत्तेजित लोगों को समझाने की कोशिश चल रही है। बुधवार रात अपराधियों ने दलादिली चौक के करीब सुभाष मुंडा के ऑफिस में घुसकर गोलियों ने भून दिया। इसके बाद लोग उग्र हो गए आैर रोड में उतकर तोड़फोड़ करने लगे। शराब की दुकान में आग लगा दिए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी सुधांशु जैन के स्कॉर्पियो गाड़ी में उपद्रियों ने तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह से सिटी एसपी भीड़ से आगे निकले। पुलिस की टीम पर निशाना बनाया गया। भीड़ ने दलादिली चौक की कई दुकानों में तोड़-फोड़ की है।

    जमीन–जायदाद के कारोबार से जुड़े थे

    सुभाष मुंडा की पहचान एक मुखर आदिवासी नेता के तौर पर थी। वह मांडर विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव भी लड़ चुके थे। इसके अलावा वह जमीन-जायदाद के कारोबार से भी जुड़े थे। बतया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने सुभाष मुंडा को सात गोलियां मारीं। उस वक्त वह दलादिली चौक पर स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। स्थानीय लोगों द्वारा सुभाष मुंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल लेकर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि सुभाष मुंडा को जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गई है।

    city sp ranchi dgp hemant soren rural sp ranchi ssp ranchi
    Previous Articleसुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार को नगड़ी बंद | सिटी एसपी के स्कार्पियो में तोड़फोड़ | हुड़दंगियों ने मचाया जमकर उत्पात
    Next Article ब्रेकिंग: सुभाष मुंडा का डेथ बॉडी पहुंचा दलादिली चौक | रोड जाम | देखें तस्वीरों में

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.