Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»सीसीटीवी में देखें अपराधियों की दिलेरी | पुराना अरगोड़ा चौक में दिनदहाड़े रंजीत को गोली मारी गई
    Crime

    सीसीटीवी में देखें अपराधियों की दिलेरी | पुराना अरगोड़ा चौक में दिनदहाड़े रंजीत को गोली मारी गई

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 7, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। राजधानी में अब गोली चलाना मानो आम सी बात हो गई है। आए दिन शहर में अपराधी खुलेआम गोली चलाकर दहशत फैला रहे। शुक्रवार को भी अपराधियों ने दिन के 11 बजे के आसपास ओल्ड अरगोड़ा चौक में दिनदहाड़े  गोली चलाकर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। गोली चलाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें साफ देखा जा सकता है कि अपराधी बीच सड़क पर किस तरह घटना को अंजाम देने के बाद निकल जाते हैं। हर दिन की तरह ऑफिस जा रहे रंजीत पर अपराधियों ने गोलीबारी की। रंजीत लातेहार के चंदवा का रहने वाला है। वह दो साल से रांची के प्रभा एनक्लेव अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले में किराए के फ्लैट में रह रहा है।ऑफिस जाने के दौरान गोलीबारी कर अपराधी आराम से चलते बने। घटना स्थल पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा सहित स्थानीय थाने की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि रंजीत नाम के जिस युवक को गोली मारी गई है, वह ईडी की रडार में आए विशाल चौधरी के दफ्तर में काम करता है। घायल को पहले निजी अस्पताल आर्किड ले जाया गया था। लेकिन वहां के प्रबंधन ने रिम्स ले जाने के लिए कहा। इसके बाद रिम्स ले जाया गया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घायल रंजीत कोयले का भी कारोबार किया करता था।

    सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

    सीसीटीवी फुटेज में रंजीत पर दो लोग फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस कांड का खुलासा जल्द हो जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि अपराधी नयासराय की तरफ से अरगोड़ा चौक की तरफ आ रहे थे, उसी दौरान उन्होंने फायरिंग की।

    तीन दिन में दूसरी घटना

    रांची में 3 दिनों के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। 2 दिन पहले ही रांची के जानेमाने बिल्डर रहे स्वर्गीय कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की सरेआम रातू रोड मे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल कोई भी अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। अब अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया।

    News Box Bharat latest news

    city sp crime Dc dysp hatia kaushal kishore raja mitra sudhanshu jain
    Previous Articleबालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई ने रेलवे के 3 अधिकारियों को अरेस्ट किया
    Next Article ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक-छात्रा में हुआ प्यार | फिर दोनों ने कर ली शादी | लड़की को मिला धोखा, फंदे से झूल कर दे दी जान

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.