Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर भारत ने जताया शोक | विक्रम मिसरी ने ईरानी दूतावास में दी श्रद्धांजलि
    Breaking News

    अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर भारत ने जताया शोक | विक्रम मिसरी ने ईरानी दूतावास में दी श्रद्धांजलि

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 5, 20262 Mins Read
    अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर भारत ने शोक जताया
    नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए
    Buy Ad Space

    भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन के बाद नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका के हमलों के दौरान उनकी मौत हुई थी। इस बीच भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारत की ओर से संवेदना संदेश भी ईरानी राजदूत मोहम्मद फथली को सौंपा। विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव और ईरानी राजदूत के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर भी जारी की। हालांकि भारत ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया, लेकिन खामेनेई की हत्या पर कोई औपचारिक सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में विदेश सचिव का दूतावास जाकर शोक व्यक्त करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कई विपक्षी दल सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठा चुके थे।

    सोनिया गांधी ने सवाल खड़े किए थे

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो दिन पहले कहा था कि किसी पदासीन राष्ट्राध्यक्ष की हत्या अंतरराष्ट्रीय संबंधों में गंभीर और चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद भारत सरकार की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया न आना हैरान करने वाला है। उनके मुताबिक, न तो इस हत्या की निंदा की गई और न ही ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन पर कोई सख्त रुख अपनाया गया। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका और इजराइल के व्यापक हमलों पर टिप्पणी करने के बजाय प्रधानमंत्री ने केवल ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात पर किए गए जवाबी हमले की निंदा तक खुद को सीमित रखा। बाद में “गहरी चिंता” जताते हुए संवाद और कूटनीति की बात कही गई, जबकि यही प्रक्रिया हमलों से पहले भी जारी थी। उन्होंने कहा कि जब भारत किसी विदेशी नेता की लक्षित हत्या पर संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून की स्पष्ट रूप से रक्षा नहीं करता, तो इससे देश की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर प्रश्न उठते हैं। उनके शब्दों में, “मौन रहना तटस्थता नहीं है।”

    Ayatollah Ali Khamenei Embassy of Iran in New Delhi india Iran Supreme Leader Death Ministry of External Affairs Vikram Misri
    Previous Articleईरान-इजराइल युद्ध 2026: 5वें दिन तेहरान पर बड़े हमले, खाड़ी देशों में मिसाइल अटैक
    Next Article क्रिकेट के भगवान के घर शहनाई: Arjun Tendulkar ने रचाई शादी

    Explore More

    May 21, 20262 Mins Read

    रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस

    April 14, 20262 Mins Read

    BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये

    April 14, 20262 Mins Read

    Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.