

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दावोस (World Economic Forum) की बैठक में शामिल होने के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने इस पल को अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।
उन्होंने गेस्ट बुक में अपने भाव भी अंकित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
