
रांची। 14 नवंबर को देर रात धुर्वा डैम में हुए हादसे में चौथे व्यक्ति का भी शव बरामद हो गया। स्थानिय लोगों ने शव को पानी के ऊपर तैरता हुआ दखा। इसके बाद नगड़ी थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बता दें कि तेज रफ्तार से गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे डैम में गिर गई थी। जिसके बाद गाड़ी में सवार तीन की मौत हो गई थी। गाड़ी में चार लोग सवार थे, चौथे व्यक्ति का शव नहीं मिल पाया था। एनडीआरएफ की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च अभियान चलाया था। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। आखिरकार 17 नवंबर को शव पानी के ऊपर आ गया। मृत पुलिसकर्मी जमशेदपुर के जिला जज के बॉडीगार्ड और चालक थे।
